रानी लक्ष्मीबाई का जन्म काशी में एक महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था। बचपन में उनका नाम मणिकर्णिका था
प्यार से लोग उन्हें मनु पुकारते थे
4 साल की छोटी उम्र में उन्होंने अपनी मां को खो दिया। उन्हें बड़ा करने की जिम्मेदारी पिता पर आ गई
रानी लक्ष्मीबाई : झांसी की रानी
(Rani Lakshmi Bai Biography In Hindi)
जब वह अपनी पढ़ाई कर रही थी, उन्होंने युद्ध कला का प्रशिक्षण भी लिया, जिसमें घुड़सवारी, निशानेबाजी और तलवारबाजी भी शामिल थी।
1842 में उनकी शादी झांसी के महाराज गंगाधर राव निवालकर से हो गई।
शादी के बाद उनका नाम लक्ष्मीबाई पड़ा।
1851 में उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया बच्चा जीवित न रह सका।
गंगाधर राव बीमार पड़ गए तो पति-पत्नी ने बच्चा गोद लेने का फैसला किया। उसके बाद, गंगाधर राव का निधन हो गया।
डलहौजी भारत का गवर्नर जनरल था।
दत्तक पुत्र का नाम दामोदर राव रखा गया। हिंदू परंपरा के अनुसार वह उनका उत्तराधिकारी था।
ब्रिटिश शासको ने उसे वैध उत्तराधिकारी मानने से इंकार कर दिया। डलहौजी ने झांसी पर कब्जा करना चाहा।
रानी लक्ष्मीबाई ने केस की लंदन में सुनवाई के लिए अपील की, लेकिन अपील खारिज कर दी गई।
ब्रिटिश अधिकारियों ने राज्य के जवाहरात जप्त कर लिए।
यह आदेश भी कर दिया कि रानी लक्ष्मीबाई झांसी का किला छोड़ दे और महल में चली जाए।
लक्ष्मीबाई झांसी की सुरक्षा कें दृढ़ निश्चय पर डटी रही। झांसी की रानी ने अपनी शक्ति बढ़ाना शुरू कर दिया।
उन्होंने स्वयंसेवकों की एक सी तैयार कर ली सेवा में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी थी।
विद्रोह में रानी लक्ष्मीबाई के साथ उनके सेनापति भी थे। जनवरी 1858 में, ब्रिटिश सेना झांसी की ओर बढ़ी।
संघर्ष चार हफ्ते तक चला। अंत में अंग्रेज झांसी पर कब्जा करने में सफल हो गए।
रानी लक्ष्मीबाई ने पुरुष के वश में अपने पुत्र के साथ बच निकलने का प्रबंध कर लिया था।
उन्होंने कालपी में शरण ली जहां महान योद्धा तात्या टोपे से मिली।
1858 में 17 जून को ग्वालियर के युद्ध के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
अपने अथक प्रयासों के कारण, उन्हें भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का प्रतीक माना जाता है।
Read Also :
👉पंडित जवाहर लाल नेहरू | आधुनिक भारत के आविष्कारक | The Architect Of Modern India
👉राजा राम मोहन राय की जीवनी | Raja Ram Mohan Roy Biography In Hindi
0 Comments
If you have any doubts let me know and thanks for giving your valuable time to visit my site.