कौन हैं सनी हिंदुस्तानी | Real Struggle Story In Hindi

कौन हैं सनी हिंदुस्तानी | Real Struggle Story In Hindi

दोस्तों जिसके पास हुनर होता है वह एक ऐसा हीरा बन जाता है जो किसी जोहरी का मोहताज नहीं होता। यह बात सनी हिंदुस्तानी नाम के प्रचलित गायक और भारत के प्रतिष्ठित शो इंडियन आइडल के विजेता सनी पर बिल्कुल खरी उतरती है। आइए जानते हैं कौन हैं सनी हिंदुस्तानी (Struggle Story Of Sunny Hindustani)



सनी हिंदुस्तानी की प्रेरणादायक कहानी || Real Struggle Story



सनी हिंदुस्तानी की सफलता की कहानी कई नवयुवकों को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। यह कहानी एक प्रचलित गायक की है जिसने अपनी कड़ी मेहनत और गाना गाने के हुनर के दम पर इंडियन आईडल (Indian idol) के विजेता बने और कई लोगों के लिए सफलता का एक उदाहरण बन गए। 


सनी हिंदुस्तानी भटिंडा के एक छोटे से मोहल्ले में अपने गरीब परिवार के साथ रहते थे।


उनके पिता छोटा-मोटा काम करते थे और जैसे-तैसे अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।


मगर जब सनी अपने छठी कक्षा में थे तब उनके पिता की मृत्यु हो गई और घर की स्थिति इतनी खराब हो गई कि उनका परिवार एक वक्त की रोटी के लिए तरसने लगा। 


सनी हिंदुस्तानी अपनी मां का वर्णन करते हुए आंखों में आंसू के साथ अपनी दास्तां बताते हैं कि उनकी मां पड़ोस में हर किसी के यहां काम करने जाती थी ताकि दो वक्त का खाना उनके घर में आ सकें और उनका परिवार भूखा न सोए। 


घर की स्थिति इतनी दयनीय हो गई कि सनी को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी।


सनी ने केवल छठी कक्षा तक ही पढ़ाई की है और उसके बाद वह बस स्टैंड पर जूता पॉलिश करने का कार्य करने लगे ताकि अपने घर में भोजन लाने की कोई व्यवस्था कर सकें।




जब सनी हिंदुस्तानी अपने दोस्तों के साथ बस स्टैंड पर बैठकर लोगों का जूता पॉलिश करते थे तब गाना भी गुनगुनाया करते थे और वही वक्त था जब उनके दोस्तों को उनके हुनर के बारे में पता चला। 


जब इंडियन आईडल का ऑडिशन शुरू हुआ तो इनके दोस्तों ने इन्हें उत्साहित किया कि वह इस प्रतियोगिता में भाग ले और अपने गाना गाने के हुनर को दुनिया के सामने लेकर आए।


सनी हिंदुस्तानी अपनी स्थिति के वजह से इस प्रतियोगिता में भाग लेने से काफी शर्मा रहे थे मगर जब ऑडिशन में उन्होंने अपना गाना सबके सामने प्रस्तुत किया तो जज के होश उड़ गए और उन्होंने इंडियन आइडल की प्रतियोगिता में इन्हें चुन लिया। 


सनी हिंदुस्तानी ने अपने गाना गाने के हुनर पर बहुत काम किया और दिन रात की कड़ी मेहनत के बाद सनी हिंदुस्तानी ने इंडियन आईडल की प्रतियोगिता को जीत लिया।


भारत के इतने बड़े गाना गाने की प्रतियोगिता को जीतने पर इंडियन आइडल के विजेता सनी हिंदुस्तानी को 25 लाख रुपए एक गाड़ी और t-series के साथ गाना करने का एक कॉन्ट्रैक्ट मिला।


जल्द ही t-series के साथ एक म्यूजिक वीडियो में आप सनी हिंदुस्तानी को देखेंगे इसके साथ ही अब अपने परिवार के साथ सनी हिंदुस्तानी खुशी से रहते है, और उनकी दयनीय स्थिति खत्म हो गई है। 


सीख

(Moral)


सनी हिंदुस्तानी की real story in hindi हमें बुरी से बुरी परिस्थिति में भी हिम्मत न हारने की सीख देती है। हमें बुरी सेबुरी हालत में भी कभी हार नहीं माननी चाहिए।


Read Also :


मांझी द माउंटेन मैन


शूरवीर योद्धा राणा सांगा



Post a Comment

0 Comments