पेले : फुटबॉल के राजा | Pele Biography In Hindi

पेले : फुटबॉल के राजा | Pele Biography In Hindi

पेले दुनिया के सबसे महान फुटबाल खिलाड़ी है, जिन्होंने फुटबॉल को नई दिशा दी और स्वयं को एक अत्यंत सम्मानित फुटबॉल खिलाड़ी के तौर पर स्थापित किया। उन्हें 'फुटबॉल सम्राट' कहा जाता है। ब्राजील की फुटबॉल टीम ने पेले की कप्तानी में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अत्यधिक सफलता प्राप्त की


पेले : फुटबॉल के राजा

(Pele Biography In Hindi)


पेले का जन्म 1940 में ब्राजील में हुआ था। वह गरीब नीग्रो परिवार से थे। 


बचपन से ही उन्होंने पढ़ाई में कोई रुचि नहीं दिखाई, लेकिन खेलों में अत्यधिक रुचि थी। 


पेले ने अपने जीवन का पहला मैच सैंटोस क्लब टीम के एक सदस्य के रूप में खेला। 


इसी मैच में उन्होंने अपना पहला गोल किया था। इसने उन्हें विश्व स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित किया। 


तब से, पेले ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन गए। 16 साल की उम्र में ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में शामिल किए गए। 


उन्होंने खेल में अपना दिल और आत्मा लगा दी। शीघ्र ही पेले फुटबॉल में सफलता की महान ऊंचाइयों पर पहुंच गए।


1969 में अपने जीवन का 1000वा गॉल किया। पेले ने देश भक्ति की भावनाओं का परिचय दिया और वह इटली और अल्जीरिया से मोटी धनराशि के प्रलोभन से दूर रहे, क्योंकि उनका देश ब्राजील उनके हृदय के बहुत करीब था। 


1970 के वर्ल्ड का फुटबॉल में पेले जो ब्लैक डायमंड कहलाते थे, उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।


पेले को फुटबॉल के लिए किए गए शानदार प्रदर्शनों के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले। 


फुटबॉल और खेलों की दुनिया को रियो डी जनेरियो के मारकाना स्टेडियम में पेले ने अलविदा कह दिया, फिर भी फुटबॉल के लिए सलाहकार के रूप में सक्रिय रहे। 


अपने देश के उभरते हुए फुटबाल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए उन्होंने फुटबॉल एकेडमी स्थापित की।


Read Also :


Post a Comment

0 Comments