चंद्र सिंह गढ़वाली | Chandra Singh Garhwali Kon The

चंद्र सिंह गढ़वाली | Chandra Singh Garhwali Kon The

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी को भारतीय इतिहास में पेशावर बम कांड के महानायक के रूप में जाना जाता है।


चंद्र सिंह गढ़वाली

(Veer Chandra Singh Garhwali)


हवलदार मेजर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के ही नेतृत्व में 'रॉयल गढ़वाल राइफल्स' के जवानों ने भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से साफ इंकार कर दिया था।


बिना गोली चले, बिना बम फटे ही पेशावर में इतना बड़ा धमाका मच गया था कि अचानक से अंग्रेज भी हक्के बक्के हो गए थे...


प्रथम विश्व युद्ध खत्म होने के बाद अंग्रेज़ों द्वारा कई सैनिकों को निकालना शुरू कर दिया गया और जिन्हे युद्ध के समय प्रमोशन दिया गया था, उनकी पोस्ट को भी कम यानी छोटा कर दिया गया।


यानी यूं कहे की परमोशन की जगह डिमोशन कर दिया था। इसमें चंद्र सिंह गढ़वाली भी थे...


चंद्र सिंह गढ़वाली अब हवलदार से सैनिक बन गए थे यानी अब उनका ओहदा (Post) छोटी हो गई थी इसलिए उन्होंने सेना (British Police) को छोड़ने का मन बना लिया था...


बड़े बड़े उच्च अधिकारीयों ने उन्हें समझाया कि उनकी तरक्की का ध्यान रखा जाएगा और उन्हें कुछ समय की छुट्टी भी दी जाएगी...लेकिन


इसी दौरान चंद्र सिंह गढ़वाली महात्मा गांधी के संपर्क में भी आए…


उस टाइम पेशावर में आज़दी की लड़ाई की चिंगारी पूरे जोर-शोर से जली हुई थी और अंग्रेज इसे कुचलने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे।


इसी काम के लिए चंद्र सिंह गढ़वाली को 1930 में पेशावर भेजा गया और ये हुकुम दिया गया कि आंदोलन करने वाली जनता पर हमला कर दे… 


चन्द्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थी जनता पर गोली चलाने से साफ साफ इंकार कर दिया।


इसी जज्बे ने पेशावर कांड में गढ़वाली बटालियन को ऊंचा दर्जा दिलाया दिया था…. 


और इसी के बाद से चंद्र सिंह गढ़वाली का नाम एक महान देशभक्त के रूप में भी फैल गया था और उनको अब पेशावर कांड का नायक कहा जाने लगा था।


अंग्रेजों की आज्ञा ना मानने के कारण इस सैनिकों पर मुकदमा चलाया गया… 


बाद में चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके सैनिक साथीयों को कोर्ट मार्शल की कार्रवाई से गुजरना पड़ा....


एक जाने माने वकील ने चन्द्र सिंह गढ़वाली और सैनिकों की पुरजोर पैरवी की और अथक कानूनी प्रयासों के बाद उनकी मृत्युदंड की सजा को उम्रकैद की सजा में बदलवा दिया। 


इस दौरान चंद्र सिंह गढ़वाली की सारी संपत्ति को जब्त कर लिया गया।


Read Also :


मदन लाल ढींगरा | Freedom Fighter Of India


गुलाब कौर | Freedom Fighter

Post a Comment

0 Comments