जिम्मेदारी है तो निभानी पड़ेगी ही | Motivational Article In Hindi

जिम्मेदारी है तो निभानी पड़ेगी ही | Motivational Article In Hindi

जैसे जैसे हम बड़े होते जाते हैं हमारे ऊपर जिम्मेदारी आने लग जाती है। जिम्मेदारी से भागो मत जिम्मेदारी को निभाओ। आइए पढ़ते हैं अच्छी बातें मेरे साथ 


जिम्मेदारी है तो निभानी पड़ेगी ही

(Motivational Article In Hindi)


इस कलियुग में हम जिम्मेदारी शब्द को भूलते ही जा रहे हैं। जिम्मेदारी इंसान को असल मायने में इंसान बनाती है।


जिम्मेदारी का निर्वाहन करने वाला व्यक्ति ही इस संसार में अपने को और अपने परिवार को खुश रख पाता है। बल्कि समाज का चक्र भी इससे सही बना रहता है।


इस आभासी दुनिया के कारण समाज चक्र बहुत प्रभावित हुआ है। जो पहले इंसान भौतिक काम करता था अब वो ऑनलाइन करता है।


एक उम्र आती है जब आपको पैसे कमाने शुरू करने होते हैं। अपने करियर को आकार देना होता है। अमूमन हमारी 20 से 30 वर्ष की उम्र के बीच का पड़ाव बहुत ही महत्त्वपूर्ण होता है।


इस उम्र के पड़ाव में हमारा भविष्य क्या होगा लगभग लगभग तय हो जाता है। 


इसलिए दोस्तों सजग रहें और अपने अच्छे भविष्य निर्माण के लिए एक सही मार्ग का चयन जरुर कर लें।


सही मार्ग का चयन सही लक्ष्य तक पहुंच आसान बना देता है और दोस्तों लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई शॉर्ट कट नहीं है। 


मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। कोशिश के कतरे कतरे से ही लक्ष्य का महान समंदर पार होता है। कोशिश करते रहिए अच्छा सीखते रहिए और हस्ते रहिए हसाते रहिए।


Read Also :


नया साल नई तैयारी | Motivational Article In Hindi


कर्म करोगे तो फल मिलेगा | Motivational Article In Hindi

Post a Comment

0 Comments