सिंह बनो सिंहासन की चिंता मत करो | Motivational Article In Hindi

सिंह बनो सिंहासन की चिंता मत करो | Motivational Article In Hindi

मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफ़लता शोर मचा दे। आज ही वाट्स एप पर मैंने किसी का ये स्टेटस पढ़ा तो सोचा क्यों ना आपके साथ भी शेयर कर लूं। आइए पढ़ते हैं Motivational Article In Hindi 


सिंह बनो सिंहासन की चिंता मत करो

(Motivational Article In Hindi)


मैं पहले कुमार गौरव सर जो कि उत्कर्ष चैनल पर करेंट अफेयर्स पढ़ाते हैं उनके विडियो देखा करता था तो गुरु जी पढ़ाते पढ़ाते बीच में बहुत सारी शायरी बोला करते थे उनमें से मुझे उनकी ये बात कि सिंह बनो सिंहासन की चिंता मत करो। बहुत अच्छी लगती थी।


इस एक लाइन के वाक्य के अगर आप तह में जाओगे तो इसके मायने बहुत बड़े है।


ये एक लाइन अपने आप में बहुत बड़ी मोटीवेशन है।


हम कब तक कीड़े मकोड़ों की तरह जीते रहेंगे। हमें कल अगर सिंह बनकर जीना है तो अपना आज तो अच्छा करना ही होगा ना


पता नहीं क्यों हम इस आभासी दुनिया में इतने खो गए हैं कि सिंह बहुत कम लोग बनकर निकल रहे हैं।


ये इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, फेसबुक, वाट्स एप ने हमारे चरित्र को ही झकझोर दिया है। इस आभासी दुनिया से आज अभी बाहर निकलकर वास्तविक दुनिया में जीना शुरू करें


मैं ये नहीं कहता कि आभासी दुनिया हमारे लिए बेकार है। मैं तो बस इतना कहता हूं कि हमें इसका सीमित उपयोग करना चाहिए।


सिंहासन पाना है यानी दुनिया में नाम कमाना है तो उसके लिए मेहनत तो करनी ही होगी ना


उम्मीद करते हैं दोस्तो आप हमारी बातों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे और निरंतर अच्छे पद चिन्हों पर आगे बढ़ते रहेंगे।


Read Also :


हार से नहीं डरेंगे | Motivational Article In Hindi


जहां अति वहां नाश | Motivational Article In Hindi


बेहतर जीवन जीने की आशा | Motivational Article In Hindi

Post a Comment

0 Comments