शरारत पड़ी महंगी | Moral Story In Hindi

शरारत पड़ी महंगी | Moral Story In Hindi

मोरल स्टोरी बहुत ही सुन्दर होती है। Moral Story In Hindi पढ़ने से हमारे भीतर एक नई ऊर्जा आती है। आईए पढ़ते हैं Moral Story In Hindi For Kids 


शरारत पड़ी महंगी

(Short Moral Story In Hindi)

एक समय की बात है राजापुर गांव में गोलू नाम का बहुत ही शरारती लड़का पशुओं को चराने रोजाना जंगल ले जाया करता था।


एक दिन वह जोरों से चिल्लाया "भेड़िया आया बचाओ, भेड़िया आया बचाओ" उस लड़के की आवाज सुनकर सभी गांव वाले दौड़े-दौड़े उसके पास आए किंतु वहां कोइ भेड़िया नहीं था।


उस लड़के को गांव वालों को परेशान करने में मजा आने लगा।


वह दूसरे दिन फिर इसी तरह चिल्लाया "भेड़िया आया बचाओ, भेड़िया आया बचाओ" गांव वाले फिर उसकी मदद के लिए आए लेकिन वह सब पर जोर - जोर से हंसने लगा।


एक दिन वहां सच में भेड़िया आया वह जोर -  जोर से चिल्लाने लगा सभी गांव वालों को लगा कि वह फिर से मजाक कर रहा है इसलिए उस लड़के के पास कोई नहीं गया।


उस लडके का बार - बार मजाक करने का परिणाम ये निकला की वो  अपनी जान से हाथ धो बैठा और भेड़िया उस लडके को मार चुका था।


Related To Post :

Post a Comment

0 Comments