महात्मा गांधी उन महानतम लोगों में से एक है, जो इस धरती पर जिए। एक व्यक्ति के रूप में उनकी सर्वश्रेष्ठ विशेषता थी, उनकी सत्य निष्ठा
भारत को लंबे संघर्ष के बाद महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी मिली। वह वास्तविक कर्मयोगी और एक महान संत थे
![]() |
Mahatma Gandhi |
महात्मा गांधी : एक महान व्यक्तित्व
(Mahatma Gandhi Biography In Hindi)
महात्मा गांधी का जन्म 1869 में पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। उनका असली नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।
मां एक धार्मिक महिला थी और पिता पोरबंदर में उच्च पद पर थे।
उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल से पूरी करी। उनका विवाह कस्तूरबा से हुआ। वह कानून की पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड गए और बैरिस्टर बने।
1893 में वकालत की प्रेक्टिस करने के लिए गांधी जी दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया गए, लेकिन वहां उन्हें काले और गोरो के बीच भेद के सबसे पीड़ादायक अनुभव का सामना करना पड़ा।
कड़वे अपमान और तिरस्कार का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा था।
एक बार तो उन्हें रेल के डिब्बे से बाहर फेंक दिया गया, हालांकि उन्होंने पूरे किराए का भुगतान किया था
उनके आत्म सम्मान को चोट पहुंची। यह उनके जीवन का एक निर्णायक मोड था और अन्याय के विरुद्ध लड़ने का निर्णय लिया।
उन्होंने एक आदित्य हथियार का आविष्कार और उपयोग किया, एक श्रेष्ठ उद्देश्य के लिए। यह सत्याग्रह था, जो दो तत्वों से मिलकर बना था, सत्य और अहिंसा।
उन्होंने मोतीहारी (बिहार) के नील की खेती करने वालों को अंग्रेजों के दमन से मुक्त कराया और अहमदाबाद में मिल मालिकों और मजदूरों के बीच के संघर्ष में हस्तक्षेप किया।
इस तरह से गांधी जी भारत की आम जनता के निकट संपर्क में आए, फिर उन्होंने अपनी मातृभूमि की स्वतन्त्रता के लिए संघर्ष की शुरुआत कर दी।
1947 में भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्रता मिली। उनकी महान आत्मा को देखकर लोगों ने श्रद्धा से उन्हें महात्मा कहकर संबोधित किया। उन्हें 'राष्ट्रपिता' भी कहा जाता है।
Read More :
°हेनरी फोर्ड की जीवनी | Biography Of Henry Ford In Hindi
°Biography Of Ravindranath Tagore In Hindi | रवींद्रनाथ टैगोर जी की जीवनी
0 Comments
If you have any doubts let me know and thanks for giving your valuable time to visit my site.