सीमांत गांधी : अब्दुल गफ्फार खान | Abdul Gaffar Khan Biography In Hindi

सीमांत गांधी : अब्दुल गफ्फार खान | Abdul Gaffar Khan Biography In Hindi

अब्दुल गफ्फार खान भारत के पख्तून राजनीतिज्ञ के साथ ही आध्यात्मिक नेता भी थे। अंग्रेजों का भारत से प्रभुत्व समाप्त करने के लिए अपने अहिंसक प्रतिरोध के कारण वह अत्यंत प्रसिद्ध और सम्मानित है 


सीमांत गांधी : अब्दुल गफ्फार खान {1890-1988}
(Abdul Gaffar Khan Biography In Hindi)


शांति और सामंजस्य प्रेमी और मोहनदास करमचंद गांधी के एक समर्पित अनुयायी अब्दुल गफ्फार खान को लोग कई नाम से पुकारते थे, जैसे बादशाह खान या बाचा खान जिसका अर्थ होता है, मुखियाओं का राजा और सरहदी गांधी।


खान की गांधी जी के साथ घनिष्ठ मित्रता थी। वह अंग्रेजों के हाथों से अपनी स्वतंत्रता वापस प्राप्त करने के लिए अहिंसात्मक तरीकों से चिपके रहने की बात करते थे। 


मन में एक-दूसरे के प्रति गहरा प्रेम और सम्मान था। दोनों ने साथ काम किया, जब तक 1947 में भारत को स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हो गई। 


खुदाई खिदमतगार संगठन जिसके खान अब्दुल गफ्फार खान एक सम्मानित नेता थे, ने ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ निकट साझेदारी से कार्य किया। 


कहीं अफसर पर, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दूसरे सदस्य किसी विशेष मुद्दे पर महात्मा गांधी से अस्मत हो जाते, खान अब्दुल गफ्फार खान जीवन भर उनके सबसे प्रबल समर्थक बने रहे। 


कांग्रेस ने उन्हें 1931 में अध्यक्ष पद का प्रस्ताव दिया, इसके बावजूद कि कभी भी लंबे समय तक वह कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के सदस्य नहीं रहे, अतः उन्होंने इनकार कर दिया। 


अब्दुल गफ्फार खान महिलाओं के अधिकारों के भी प्रबल समर्थक थे और इसके लिए जनता उनके प्रति बहुत श्रद्धा रखती थी।


सारी जिंदगी अहिंसक तरीकों में खान का विश्वास बना रहा। इस्लाम और अहिंसा की संगति में कभी कमी नहीं आई कुछ पख़्तून भारत के साथ संयुक्त रहना चाहते थे। 


खान अब्दुल गफ्फार खान ने भारत के विभाजन का तीव्र विरोध किया। 


इसी कारण कट्टरपंथियों द्वारा उन्हें मुस्लिम विरोधी के रूप में देखा जाता था।


भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च राष्ट्रीय अलंकरण भारत रत्न से नवाजा।


उनकी मृत्यु 98 साल की उम्र में हुई थी।


Read More :


°हेनरी फोर्ड की जीवनी | Biography Of Henry Ford In Hindi


°चाणक्य एक महान व्यक्तित्व | Biography Of Chanakya In Hindi


°कालिदास की अनोखी और रोचक जीवनी | Kalidas Biography In Hindi


°हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी | Major Dhyan Chand Biography In Hindi

Post a Comment

0 Comments