आत्ममन की शक्ति | Achhi Baate

आत्ममन की शक्ति | Achhi Baate

हमारी शक्ति असीम है। हम अपने भीतर छुपी शक्ति को जब पहचान लेते हैं तो हम सफ़लता के आनंद को पा लेते हैं। व्यक्ती कदम तो आगे बढ़ाता हैं परंतु क्या कमी होती हैं कि वो अपनी मंजिल को नहीं पाता है आइए पढ़ते हैं इसके पीछे क्या है कारण :



आत्ममन की शक्ती

(Motivation Article)

ये एक सैद्धांतिक विषय न होकर व्यवाहिरक विषय है। जिसको आज युवा शक्ति अपने सिलेबस में भी पढ़ती हैं। 

स्वयं को कम मत समझो 

इंसान की सबसे बड़ी भूल होती है कि वो अपनी तुलना दूसरो से करने लगता है। दूसरे को देखकर सोचने लगता हैं कि काश मेरे पास भी ये होता वो होता लेकिन वो इस सोच के फेर में इतना आगे चला जाता है कि वो ये भूल जाता है कि मैं क्या हूं... 


दूसरे व्यक्ती अगर डॉक्टर, वकील हैं और उसके पास पैसा, गाड़ी, बंगला हैं तो वो उनकी मेहनत की वजह से हैं। अगर हमें भी ही मुकाम पाना है तो इसके लिए हमें हार्ड वर्क करना होगा और उतना पढ़ना होगा जब ही हम सफलता का स्वाद चख पाएंगे इसलिए दोस्तों दूसरों से अपनी तुलना करने की बजाय उनकी तरह मेहनत करना सीखो।

आत्ममन की शक्ति को पहचानो 

आज कि इस मोह माया से भरी जिंदगी में हमें अपने मन की शक्ति को संतुलित करने की बहुत जरूरत है। हमारा मन इतना चंचल हैं कि हर सेकंड में बेलगाम घोड़े की तरह दौड़ता ही रहता है इसलिए सबसे पहले हमें अपने जीवन में मेडिटेशन को जोड़ना चाहिए और अपने मन की शक्ति को मज़बूत बनाना चाहिए। इसे करने के बाद दोस्तों यकीन के साथ आपके जीवन में बहुत से अच्छे बदलाव आएंगे।


Read Also : 

सुनो सबकी करो अपने मन की

अतीत से सीखो

Post a Comment

0 Comments