अकबर बीरबल की रोचक कहानी पढ़ने में एक अलग ही मजा आता है। आइए पढ़ते हैं Akbar Birbal Story
बीरबल की खिचड़ी
(Akbar Birbal Story In Hindi)
एक बार की बात है अकबर और बीरबल अपने राज्य की सैर पर निकले थे।
ठंड का मौसम था और दोनों ठंड से कांपते हुए राज्य की सैर कर रहे थे।
तभी अचानक बीरबल अकबर से कहने लगे कि पैसों के लिए इंसान कुछ भी कर सकता है।
अकबर ने पास की झील के पानी में उंगली डाली और कहा... क्या पैसों के लिए कोई आदमी इस झील के अंदर रात भर खड़ा रह सकता है??
बीरबल ने हा!!! करते हुए कहा कि हां!!! जिसे पैसों की जरूरत होगी.... वह इस झील में रात भर खड़ा रह सकता है...
अकबर उनसे कहते हैं कि अगर आप किसी ऐसे आदमी को ढूंढते हैं और अगर वो ये करने में सफल हो गया तो उसे हमारी तरफ से 100 मुद्राएं दी जाएंगी.....
अगले दिन से ही बीरबल वैसे आदमी की खोज में लग जाते हैं।
उन्हें एक आदमी मिल जाता है जो यह करने के लिए तैयार हो जाता है।
अगले दिन वह दरबार में आता है तो राजा अकबर उसे सारी बातें बता देते हैं और उसे झील में खड़ा रहने को कहते हैं....
वह आदमी एक रात पूरा उस झील में खडा रहता है और उसकी रखवाली राजा अकबर के कुछ सैनिक करते हैं।
जब पूरी रात बीत जाती है तो उस आदमी को राजा के सैनिक द्वारा राजमहल में लाया जाता है।
जब अकबर उससे पूछते हैं कि वह रात भर कैसे झील के ठंडे पानी में खड़ा रह पाया तो आदमी कहता है कि आपके राजमहल से एक दीपक मुझे दिखाई दे रहा था मैं उसी दीपक को ध्यान से देख रहा था ताकि मेरा ध्यान ठंड की तरफ ना जाए।
यह बात सुनकर राजा अकबर ने उसे इनाम देने से मना कर दिया क्योंकि वह उन्हीं के महल के दीपक की बदौलत रात भर खड़ा था।
इनाम ना मिलने की वजह से गरीब बहुत दुखी हुआ और वह अपनी फरियाद लेकर बीरबल के पास पहुंचा।
बीरबल यह सब सुनने के बाद यह ठान लिए कि उसे तो वह इनाम दिलवा के रहेंगे। अगले दिन बीरबल दरबार में नहीं पहुंचे।
जब राजा अकबर के सामने परेशानी आई तो उन्होंने बीरबल को बुलाने के लिए उनके घर अपने सैनिकों को भेजा।
बीरबल ने सैनिकों से कहा कि जब तक उनकी खिचड़ी नहीं पकेगी वह दरबार में नहीं आएंगे।
यह बात आकर सैनिकों ने राजा अकबर को बताई।
राजा अकबर इंतजार करते रहे लेकिन बीरबल नहीं आए अंत में जब शाम हुई तो राजा अकबर खुद बीरबल के घर गए तो देखा कि अकबर नीचे जमीन पर चूल्हा जलाए हुए हैं और 5 फीट ऊपर खिचड़ी की हंडिया रखे है।
उन्होंने कहा कि बीरबल यह खिचड़ी कभी पकेगी ही नहीं।
बीरबल विनम्र भाषा का प्रयोग करते हुए बोले महाराज जब एक आदमी सिर्फ आपकी रोशनी को देखकर ठंडे पानी में खड़ा रह सकता है तो क्या यह खिचड़ी नहीं पक सकती!!!!!
बीरबल की बात सुनकर अकबर को सारा माजरा समझ में आ गया और उन्होंने उस गरीब को इनाम देने के लिए फिर वापस महल में बुलाया। उस गरीब को इनाम मिल गया और वह बहुत खुश हुआ।
0 Comments
If you have any doubts let me know and thanks for giving your valuable time to visit my site.