बैल का दूध | Akbar Birbal Story In Hindi

बैल का दूध | Akbar Birbal Story In Hindi

अकबर बीरबल की रोचक कहानी पढ़ने पर एक अलग ही रोमांच पैदा होता है। आइए पढ़ते हैं एक रोचक बेहतरीन Akbar Birbal Story In Hindi


बैल का दूध 

(Akbar Birbal Story In Hindi)


एक समय की बात है राजा अकबर अपने दरबार के सभी दरबारियों से यह कह रहे थे कि हमारे दरबार में सबसे ज्ञानी और चालाक बीरबल है इनसे चालाक और ज्ञानी पूरे दरबार में और कोई नहीं है।


दरबार के कुछ दरबारी इस बात से सहमत थे लेकिन कुछ दरबारी इस बात से सहमत नहीं थे क्योंकि वह बीरबल से जलते थे।


तभी अकबर इस बात की सहमति लेने के लिए एक दरबारी सहदेव सिंह से बोले क्या सहदेव सिंह जी हम ठीक बोल रहे हैं!!!!!


सहदेव सिंह ने जवाब दिया कि होंगे बीरबल चतुर और ज्ञानी लेकिन हम नहीं जानते तो हम कैसे मान लें?????


सहदेव सिंह की इस बात से पता चल गया कि सहदेव सिंह बीरबल से जलते हैं।


अकबर ने तुरंत उनसे कहा कि अगर आपके मन में कोई चुनौती है तो आप उसे बीरबल के सामने रख सकते हैं।


पहले मुर्गी आई या अंडा | Akbar Birbal Story In Hindi


अगर बीरबल उस चुनौती को पूरा करते हैं तो आप भी बीरबल को चतुर मान लेंगे????


यह सुनकर सहदेव सिंह सोचने लगे....


और कुछ देर सोचने के बाद वह बोले कि हां! मेरे पास बीरबल के लिए एक चुनौती है.....


इतना कहकर वह बोले कि अगर बीरबल किसी भी तरह बैल का दूध लेकर आते हैं तो हम इन्हें चतुर और ज्ञानी मान सकते हैं।


यह सुनकर थोड़ी देर के लिए अकबर के साथ-साथ पूरे दरबारी चकित रह गए लेकिन जब बीरबल से इस बारे में पूछा गया तो बीरबल ने कहा कि मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं।


मैं एक दिन का समय लेता हूं और कल दरबार में बैल का दूध लाकर रहूंगा।


उसी दिन जब रात हुई और सभी सो रहे थे तभी अचानक कुछ खटखट की आवाज आने लगी जिससे राजा अकबर की नींद टूट गई।


राजा अकबर ने तुरंत अपने सिपाहियों को बुलाया और कहा कि जाओ जो यह खटखट की आवाज कर रहा है उसे बंद करवाओ मेरी नींद खुल रही है।


सिपाहियों के कहने के बाद कुछ देर तक वह खटखट की आवाज बंद रही लेकिन फिर कुछ देर बाद वह खटखट की आवाज शुरू होने लगी। 


राजा अकबर की नींद खुल गई और उन्होंने सिपाहियों से कहा कि जो भी यह खटखट की आवाज कर रहा है उसे मेरे पास लेकर आओ।


सिपाहियों ने एक छोटी बच्ची को अकबर के सामने पेश किया और कहा कि यही बच्ची खटखट की आवाज कर रही है।


अकबर ने उस बच्ची से बोला कि तुम इतनी रात को खटखट की आवाज क्यों कर रही हो तुम्हें सोना नहीं है। जाओ सो जाओ और हमें भी सोने दो।


बीरबल का आधा ईनाम | Akbar Birbal Story In Hindi


बच्ची ने उत्तर देते हुए कहा कि महाराज मेरी मां मायके गई है और मेरे पिता ने एक बच्चे को जन्म दिया है इसीलिए मुझे अभी कपड़े धोने थे इसलिए मैं कपड़े धो रही हूं।


अकबर को अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ और उन्होंने फिर एक बार पूछा कि किसने बच्चे को जन्म दिया है?


बच्ची ने दोबारा कहा कि मेरे पिता ने एक बच्चे को जन्म दिया है।


अकबर बोले कि यह कैसे हो सकता है आदमी बच्चे को कैसे जन्म दे सकता है?????


बच्ची ने तुरंत कहा कि आपके राज्य में कुछ भी हो सकता है जब बैल दूध दे सकता है तो मेरे पिता किसी बच्चे को जन्म क्यों नहीं दे सकते????


बच्ची के इतना कहने के बाद ही अकबर सारी बात समझ गए और बच्ची से कहें कि जाओ बीरबल से बोल दो कि वह जो समझाना चाहते हैं हम समझ गए।


अगले दिन जब दरबार लगा तो सुखदेव सिंह दरबार में थोड़े लेट आते हैं और आते ही माफी मांगते हैं और कहते हैं कि कोई खटखट की आवाज कर रहा था जिससे मैं रात भर सो नहीं पाया।


अकबर ने उनको सारी बात बता दी क्यों खटखट की आवाज हो रही थी और किसने की थी।


जब सारी बात सुखदेव सिंह को पता चली तो वह राजा अकबर से और बीरबल से माफी मांगने लगे।


और अपनी गलती मानने के साथ-साथ या भी मान लिया कि राजा अकबर के दरबार में बीरबल से ज्यादा बुद्धिमान और कोई नहीं है। 


Read Also :


लक्ष्य पर ध्यान लगाओ | Best Motivational Story In Hindi


डर पर जीत | Hindi Moral Story


2 Best Short Moral Story In Hindi | Short Story


तीन गधों का बोझ | Akbar Birbal Story


लड़ाई में जीत किसकी | अकबर बीरबल की रोचक कहानी


सब की सोच एक जैसी नहीं होती | Akbar Birbal Story In Hindi


एक हजार जूते | Akbar Birbal Story In Hindi

Post a Comment

0 Comments