बीरबल से पूछे गए तीन प्रश्न | Akbar Birbal Story In Hindi

बीरबल से पूछे गए तीन प्रश्न | Akbar Birbal Story In Hindi

अकबर बीरबल की रोचक कहानी पढ़ने में एक अलग ही मजा आता है। आइए पढ़ते हैं Akbar Birbal Story


बीरबल से पूछे गए तीन प्रश्न 

(Akbar Birbal Story In Hindi)


अकबर अपने मुख्यमंत्री बीरबल को बहुत ज्यादा प्यार करते थे और बीरबल बहुत बुद्धिमान भी थे।


अकबर अपने दरबार के कई फैसले बीरबल के सलाह पर ही लेते थे और बीरबल जैसा कहते थे अकबर वैसा ही करते थे।


अकबर बीरबल की कुछ ज्यादा ही तारीफ करने लग गए थे। इससे दरबार के बाकी सारे सदस्यों को बीरबल से जलन होने लगी।


अब सभी दरबारियों को यह लगने लगा कि बीरबल की वजह से उनकी वैल्यू कम हो गई है इसलिए उन्होंने योजना बनाई कि कैसे भी करके अब बीरबल को नीचा दिखाना है....


बीरबल का आधा ईनाम | Akbar Birbal Story In Hindi


ताकि हम फिर से अपनी जगह को पा सके और बीरबल को इस महल से बेदखल करा सकें।


सभी ने बीरबल को महल से बेदखल करने के लिए योजना भी बना ली....


अगली सुबह जब दरबार लगा तो दरबारियों ने राजा अकबर से कहा कि हम बीरबल से तीन सवाल पूछना चाहते हैं।


अगर बीरबल इन तीनों सवालों के सही जवाब देते हैं तो ही बीरबल को बुद्धिमान माना जाएगा नहीं तो बीरबल को बुद्धिमान नहीं माना जाएगा!!!


अकबर हमेशा बीरबल की परीक्षा लेने के लिए तैयार रहते थे ताकि वह यह जान सके कि बीरबल कितने बुद्धिमान है....


अकबर ने बीरबल के सामने यह चुनौती रख दी और बीरबल से कहा कि आपको इनके द्वारा पूछे जाने वाले तीनों प्रश्नों का उत्तर देना है....


अगर आप इनके तीनों प्रश्नों का उत्तर देने में असमर्थ रहते हैं तो आपको अपने मुख्यमंत्री पद को छोड़ना पड़ेगा।


बीरबल इस बात से तनिक भी नहीं डरते हैं कि उनका मुख्यमंत्री का पद चला जाएगा और तुरंत इस चैलेंज के लिए तैयार हो जाते हैं और दरबारियों से प्रश्न करने के लिए कहते हैं....


दरबारी बीरबल से पहला प्रश्न करते हैं आकाश में कितने तारे हैं????


सबसे बड़ी चीज़ | Akbar Birbal Story


दूसरा प्रश्न पृथ्वी का केंद्र कहां है???


और हमारा तीसरा प्रश्न इस पृथ्वी पर कितनी महिलाएं और कितने पुरुष है???


यह सवाल सिर्फ और सिर्फ बीरबल को नीचा दिखाने के लिए किया गया था।


यह बात बीरबल पहले ही समझ चुके थे। 


बीरबल इनके पहले सवाल का जवाब देने के लिए दरबार में एक भेड़ को लेकर आए और पहले सवाल का जवाब देते हुए बोले कि इस भेड़ में जितने बाल है उतने ही तारे आकाश में है। अगर किसी को शक है तो भेड़ के बाल गिन सकते हैं।


दूसरे प्रश्न का जवाब देते हुए बीरबल पृथ्वी पर एक रेखा खींच दिए और उसके बीच में एक छड़ रख दी और बोले पृथ्वी का केंद्र यही है जिसको शक है वह माप सकता है।


तीसरे सवाल का जवाब देते हुए बीरबल ने कहा कि वैसे तो यह बताना बहुत मुश्किल है कि पृथ्वी पर कितनी महिला और कितने पुरुष हैं लेकिन अगर हम सभी लोगों को मार देंगे तो हमें पुरुषों की संख्या गिनने में आसानी होगी।


बीरबल के इस जवाब से सभी दरबारियों का सर नीचा हो गया और बीरबल एक बार फिर अपनी बुद्धिमानी को साबित करने में कामयाब हो गए। 


Read Also :


चार घोड़ों की कहानी | Moral Story Hindi Me


हार के आगे जीत है | Best Moral Story Hindi Me


कारीगर की कहानी | Best Moral Story


समस्या ही समस्या है | Best Hindi Moral Story

Post a Comment

0 Comments