इतिहास बनाना है तो खुद को बदलना पड़ेगा | Motivational Article In Hindi

इतिहास बनाना है तो खुद को बदलना पड़ेगा | Motivational Article In Hindi

दोस्तों! यदि आपके जीवन में कोई बहुत बड़ा लक्ष्य है या कोई बहुत बड़ा सपना है जिसे आप पूरा करना चाहते हैं पर आप उस दिशा में मेहनत नहीं कर रहे हैं।


और आपको लगता है कि आपका वह सपना ऐसे ही पूरा हो जाएगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला।

यदि आप अपने जीवन में बदलाव नहीं लाएंगे तो इतिहास बनाने की जगह आप इतिहास बनकर रह जाएंगे।



इतिहास बदलना है तो बदलना पड़ेगा

(Motivational Article)


यदि आप इतिहास बदलना चाहते हैं तो आपको खुद को बदलना पड़ेगा।


खुद के जीवन में इतना बदलाव लाओ कि दुनिया और लोग देखकर हैरान हो जाए और कहे कि क्या यह वही इंसान है जो पहले बेवजह समय बर्बाद करता रहता था।


खुद को समय दो कि आज से 1 - 2 साल बाद खुद को आप कहां देखना चाहते हो। एक तारीख सेट करो और जितनी आपमें क्षमता है पूरी जोर लगाकर मेहनत करो।


और जब कुछ साल बाद लोग आपसे मिले तो वह आपको देखकर हैरान हो जाए।


आपको खुद को बदलने में कितना समय लगेगा यह आपको ही पता होगा क्योंकि सभी इंसान की क्षमता अलग-अलग होती है इसलिए आप अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत करें।


जब आप अपने जीवन के हर पहलू में छोटी से छोटी चीज और बड़ी सी बड़ी चीज में बदलाव लाएंगे तो आपकी पर्सनालिटी खुद ही बदल जाएगी।


और जब आप खुद को देखोगे तो आप खुद को पहचानने से इंकार कर दोगे और सोचोगे कि यार मैं पहले क्या था और अब क्या हो गया हूं।


दुनिया की नजर में या लोगों की नजर में आपकी इमेज कैसी भी बनी हो....


तो अब वह समय आ गया है कि लोगों को और पूरी दुनिया को आपको गलत साबित करना है और अपनी अहमियत दिखानी है और इसके लिए आपको खुद को बदलना ही पड़ेगा।


यह बिल्कुल मायने नहीं रखता कि आपने अभी तक अपने जीवन में क्या किया या आपने अभी तक अपने जीवन में कितनी असफलताएं देखी अब भी समय है आप खुद को बदल डालो।


एक बहुत ही प्रसिद्ध कहावत है कि "समय रहते आपको संभल जाना चाहिए और आपको पता होना चाहिए कि आपको क्या करना है नहीं तो बहुत देर हो जाने के बाद समय निर्धारित करता है कि आपको क्या करना पड़ेगा।"


अब आपको अपने लिए स्वार्थी बनना पड़ेगा। पहले आप लोगों के हर काम के लिए हां बोल देते थे.... कहीं जाने को कहे तो तुरंत हां कह देते थे इन आदतों को अब बदलना पड़ेगा...


अब वक्त आ चुका है यह सभी चीजें बदलने का और खुद के बारे में सोचने का अपने करियर के बारे में सोचो अपने भविष्य के बारे में सोचो।


जब आप लगातार पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करेंगे तब आपको आपका लक्ष्य आपके करीब आता जाएगा। चाहे आपका लक्ष्य कितना ही बड़ा क्यों ना हो!!


आपको ऐसा प्रतीत होगा कि आप अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहे हैं।


प्रैक्टिस और कंसिस्टेंसी यह दो ऐसी चीजें हैं जब यह आपस में मिल जाती हैं तो दुनिया का मुश्किल से मुश्किल काम भी आसान लगने लगता है।


ना कहना सीखो हर बात में हर किसी के लिए हां कह देने से आप लोगों के लिए देवता नहीं बन जाओगे।


खुद के बारे में सोचना शुरू करो खुद के लिए थोड़ा स्वार्थ बनो अपनी सभी पुरानी आदतों को बदल डालो तभी आप अपने जीवन के बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल कर पाओगे।


हमें हमेशा ऐसा लगता है की बहुत समय है जीवन में अभी भी बहुत समय है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है समय बहुत कम है और यही समय धरती में रहने वाले सभी मनुष्य के लिए भी है और आज इसी समय में लोग आज कहां से कहां पहुंच गए हैं।


एक व्यक्ति जो अपने लक्ष्य को लेकर सीरियस होता है वह सभी को अपना समय नहीं देता है और सभी के कामों के लिए हां में हां हर बार नहीं मिलाता है उसे बस अपने लक्ष्य से लगाव होता है उसे अपने सपनों से लगाव होता है।


जब लोगों को लगने लगेगा कि आप किसी बेरोजगार इंसान और फालतू इंसान की तरह दिनभर अपने बिस्तर पर रहकर फोन चलाने के बजाय अपने लक्ष्य को लेकर सीरियस है और आप अपने लक्ष्य को पूरा करने में व्यस्त रहते हैं तो लोग खुद आपकी वैल्यू करने लगेंगे


कुछ समय के लिए खुद को सबसे अलग कर दो और अपने लिए कुछ कड़े नियम बनाओ कि इस समय पर सिर्फ यही करूंगा और कुछ नहीं...


खुद को एक समय में बांध दो और पूरी जी जान लगाकर पूरी ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाओ।


खुद को इतना तपाओ की आपके सामने सोना भी शर्मा जाए। कहा जाता है जो जितना तपता है जो जितना खींचता है वह उतना ही चमकता है ।


एक पत्थर भी भगवान बन जाता है जब उसे तराशा जाता है। पत्थर की कीमत भगवान बनने के बाद बढ़ जाती है इसलिए दोस्तों! बदलाव तो प्रकृति का नियम ही है।


अगर अपने लिए कुछ बदलना है तो अपने आपमें कुछ बदलाव लाना ही पड़ेगा।


हर छोटी सी छोटी चीज में बदलाव करो हर छोटी से छोटी चीज में इंप्रूवमेंट करो क्योंकि बूंद बूंद से ही समुद्र भरता है।


दोस्तों यदि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको प्रेरणा मिली हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा।


Read Also :


सफ़लता पाने के 5 नियम | Motivational Article


सफ़लता के सुविचार | Powerful Motivational Quotes In Hindi


स्वामी विवेकानंद : रोचक कहानी | Swami Vivekananda Prerak Kahani

Post a Comment

0 Comments