बड़ी सोच तो मेहनत भी बड़ी | Motivational Article In Hindi

बड़ी सोच तो मेहनत भी बड़ी | Motivational Article In Hindi

हम अगर सोच को बड़ी रखने में ही कंजूसी करेंगे तो खाक सफल बनेंगे। केवल सोच बड़ी रखी और उसके लिए मेहनत रत्ती भर न करी तो खाक सफ़लता मिलेगी। आइए पढ़ते हैं Motivational Article In Hindi


बड़ी सोच तो मेहनत भी बड़ी 

(Motivational Article In Hindi)


पहला काम तो अपनी सोच बदलो। सोच में अच्छे अच्छे विचार भरो।


अब सोच में अच्छे विचार भरने है तो उसके लिए अच्छे अच्छे दोस्तो की जरुरत पड़ेगी ऐसा नहीं है। अपने अच्छे दोस्त हम खुद ही है


सोच को बड़ा बनाने से काम नहीं चलने वाला। उस बड़ी सोच को साकार करने के लिए उतनी मेहनत भी तो करनी पड़ेगी।


जो तुम अच्छा सोचते हो ना वो कर दो


मन में तो बहुत उट पटांग विचार आते हैं हमें उन पर काबू करना है क्योंकि लोग हमारे कर्मों से हमें पहचानेगी न कि हमारे विचारों से। 


विचार तो हमारे मन के भीतर है। दुनिया को तो हमारे कर्म दिखते हैं इसलिए कहा गया है कर्म अच्छे करो


जो भी आप काम करो उसमें एक चीज़ बहुत जरूरी है वो है निरंतरता यानि की रोज करना। हम कोई भी काम करे अगर उसको हम रोज न करे तो वो काम सफल नहीं हो पाता।


कभी हार मत मानो। कोई भी काम हो पूरी शिद्दत से मन लगाकर करो


आपकी सफ़लता शोर मचानी चाहिए। आपके कर्म महान होने चाहिए। 


बोल बोल के ढिंढोरा पीटने वाले लोगों के तो काम शुरू होने से पहले ही खतम हो जाते हैं इसलिए शांत एकाग्रचित बनिए


सफ़लता का दरवाजा आपकी प्रतीक्षा कर रहा है, बस मेहनत, लगन और इच्छाशक्ति का दामन थाम लीजिए। रातों रात आपकी ज़िंदगी बदल जाएगी।


Read Also :


मैं बहरा था बहरा हूं और बहरा रहूंगा | Motivational Article In Hindi

मुसीबत का सामना| Best Moral Story In Hindi

Post a Comment

0 Comments