दुनिया में हर कोई सफल होना चाहता है और दूसरों की सफलता की कहानियां सुनकर प्रेरित होता है मगर महान पंडित चाणक्य ने कहा था कि अगर कोई दूसरों की गलतियों से सीखे तो वह सबसे समझदार व्यक्ति होता है
4 इंस्पायरिंग फेलियर स्टोरी
(4 Inspiring Failure Story)
इस वजह से आज हम आपके लिए कुछ असफलता की कहानियां लेकर आए हैं, जिनसे प्रेरित होकर आप अपने जीवन में बहुत कुछ सीखेंगे। आइए पढ़ते हैं ये बेहतरीन रोचक failure story in hindi :
हेनरी फोर्ड
(Henry Ford)
इस दुनिया में शायद ही ऐसा कोई होगा जो हेनरी फोर्ड को ना जानता हो। Henry Ford फोर्ड कंपनी के मालिक थे, अपने समय के तीन सबसे रईस और प्रभावशाली व्यक्तियों में इनका नाम आता था। कम पढ़े लिखे होने के बावजूद इन्होंने अमेरिका में गाड़ी की सबसे बड़ी कंपनी बनाई है।
मगर विश्व प्रसिद्ध फोर्ड कंपनी बनने से पहले वे दो बार ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बना चुके थे जिसमें उन्हें बड़ी असफलता मिली थी और उनके बहुत सारे पैसे डूब गए थे।
इतने बड़े नुकसान के बाद कोई दूसरा होता तो पीछे हट जाता मगर हेनरी फोर्ड ने हार नहीं मानी और तीसरी बार कोशिश की तब उन्होंने फोर्ड कंपनी की स्थापना की और यह पहली कंपनी बनी जिसमें गाड़ियों को असेंबली लाइन के द्वारा बनाया गया और इसने ऑटोमोबाइल जगत में इस कंपनी ने क्रांति लाने का काम किया।
JK Rowling
बच्चा हो या जवान हर कोई हैरी पॉटर की कहानी से वाकिफ है। एक ऐसा बच्चा जो परियों की दुनिया में चला गया और जादू मंत्रों के साथ साथ जिंदगी के विभिन्न पहलू को दिखाने वाली इस किताब मे दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया।
आज जेके रॉलिंग एकमात्र ऐसी लेखक है जिन्होंने अपनी किताब से 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतना मशहूर किताब को कोई प्रकाशित नहीं करना चाहता था जेके रॉलिंग को 12 लोगों ने प्रकाशित करने से मना किया।
अंत में इनकी जान पहचान के एक दोस्त ने छोटी सी प्रकाशित करने वाली कंपनी खोली जहां जेके रॉलिंग के हैरी पॉटर को प्रकाशित किया गया और देखते ही देखते है यह विश्व में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब के रूप में उभर कर सामने आई।
थॉमस अल्वा एडिसन
हम असफलताओं की बात करें और उसमें थॉमस अल्वा एडिसन की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। बल्ब का आविष्कार किसने किया यह हर किसी को ज्ञात है।
मगर क्या आपको पता है कि इस अविष्कार के लिए थॉमस अल्वा एडिसन ने बहुत लंबा इंतजार किया था।
बहुत सारे प्रशिक्षण और रिसर्च किए।
ऐसा माना जाता है कि थॉमस अल्वा एडिसन ने 99 असफलताओं का सामना किया और आखिर में इनकी 100वी कोशिश ने इन्हें बल्ब दिया।
इतने प्रशिक्षण के बाद अपने सभी असफलताओं पर थॉमस अल्वा एडिसन का कहना था कि उन्होंने 99 ऐसे तरीके सीखे है, जिससे बल्ब नहीं बनाया जा सकता मतलब वे अपनी असफलताओं पर कभी निराश नहीं हुए।
Walt Disney
आपने मिकी माउस का फोटो जरूर देखा होगा। आपको बता दें कि मिकी माउस, डॉनल्ड डक और ऐसे कई कार्टून किरदार बनाने वाले कार्टूनिस्ट का नाम है वाल्ट डिजनी।
कार्टून निर्माण करने से पहले उन्होंने अपने गेराज में एक बिजनेस शुरू किया था, जो कुछ महीनों में ही दिवालिया हो गया।
उसके बाद इन्हें अपने कार्टून बनाने की कला पर काफी विश्वास हुआ, तब इन्होंने कार्टून बनाने वाली एक कंपनी की स्थापना की। वह कंपनी भी कुछ महीनों में दिवालिया हो गई।
इसके बाद वाल्ट डिजनी ने फिल्म निर्माण करने की कोशिश की।
मगर कोई अच्छा आईडिया न होने के कारण इनकी फिल्म बहुत बड़ी फ्लॉप रही, उस वक्त एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अखबार वाले ने वाल्ट डिज्नी का मजाक केवल इसलिए उड़ाया था क्योंकि उन्हें फिल्म बनाने का आईडिया नहीं था।
मगर इन सबके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और उन्होंने कार्टून भी बनाया और फिल्म भी बनाई। आज फॉल्ट डिज्नी नाम की कंपनी फिल्म बनाने, कार्टून बनाने और हॉटस्टार नाम के एप्लीकेशन को काबू करने का काम करती है जिसकी वार्षिक आय 30 अरब से भी ज्यादा है।
Abraham Lincoln
आज हमनें जितने भी लोगों के बारे में बात की शायद अब्राहम लिंकन उनमें सबसे बड़ा नाम है। अब्राहम लिंकन को हर कोई अमेरिका के सबसे महान राष्ट्रपति के रूप में जानता है।
अब्राहम लिंकन का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था और जीवन भर उनके सामने अनेक प्रकार की समस्याएं आती रही।
मगर उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हर मुसीबत का निडरता से सामना किया, जिसके कारण वह सबसे प्रभावशाली व्यक्ति की सूची में हमेशा शीर्ष पर रहे।
1832 में जब उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ी तब उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया।
मगर उसी साल विधानसभा चुनाव में हार जाने की वजह से उन्होंने अपना एक व्यापार शुरू किया जो कुछ महीने बाद 1833 में बड़े बुरी तरीके से बर्बाद हुआ।
1834 में उन्होंने फिर इलेक्शन में हिस्सा लिया मगर वह हार गए।
इसके बाद 1835 में उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई जिसके बाद वह पूरी तरह टूट गए।
मगर किसी तरह हिम्मत बटोरकर 1836 में विधानसभा के सबने मगर 1838 में स्पीकर का इलेक्शन हार गए। उसके बाद 1843, 1849, 1854, 1856, 1858, 1860 मे विभिन्न प्रकार के इलेक्शन हार गए।
अंत में 1860 में उन्होंने राष्ट्रपति का चुनाव जीता और उसके बाद अमेरिका के सबसे प्रभावशाली और बेहतरीन राष्ट्रपति के रूप में वे हमेशा याद रखे गए।
Read More :
0 Comments
If you have any doubts let me know and thanks for giving your valuable time to visit my site.