रिंकू सिंह का जीवन कठिनाइयों और परिश्रम से भरा हुआ था। वह एक ऐसे परिवार से है जहां बहुत आर्थिक तंगी थी व उन्हें कुछ भी लेने में बहुत सोचना पड़ता था लेकिन उन्होंने कभी भी अपने सपनों पर रोक नहीं लगने दी
रिंकू के पिता खानचंद्र ने लोगो के घर सिलेंडर पहुंचाने तक का काम किया ताकि बेटे के करियर में कोई कमी न रह सके
![]() |
Rinku Singh Biography In Hindi |
रिंकू सिंह की जीवनी | Rinku Singh Jivni
व्यक्तिगत जानकारी
मूल नाम : ठाकुर रिंकू खानचंद्र सिंह जाट
प्रचलित नाम : रिंकू सिंह
उम्र : 26 वर्ष
शिक्षा : नवी क्लास
उनका धर्म हिंदू है।
वह लेफ्ट हैंड बैट्समैन है।
पिता का नाम : खान चंद्र सिंह और
माता का नाम : वीना देवी।
जन्म स्थान : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में
जन्म तिथि : 12 अक्टूबर 1997
✓ रिंकू उत्तर प्रदेश के लिए 2014 से खेल रहे हैं।
✓ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL टीम में 2018 से खेल रहे हैं।
✓ रिंकू की आईपीएल की मौजूदा कीमत 55 लाख है।
✓ उनकी कुल संपत्ति 5 करोड रुपए मानी जाती है।
रिंकू सिंह छोटी उम्र में बड़ा धमाका
रिंकू सिंह का क्रिकेट का सफर बहुत सराहजनक रहा है। उन्होंने अपनी छोटी सी उम्र में क्रिकेट को अपना सब कुछ मान लिया।
वह दिन रात क्रिकेट की प्रैक्टिस करते रहते थे। वह अपने पास के क्लब में ही क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए जाया करते थे।
उन्हें शुरुआती दिनो में कई मुश्किलों का सामना करना पडा और आर्थिक तंगी भी देखनी पड़ी पर उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने कठिन संघर्षों के साथ सभी मुश्किलों को पार किया।
रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए कई महत्वपूर्ण पारी खेली और अपने साथियों के लिए कई जीत हासिल भी की।
उनके खेल का प्रदर्शन सिर्फ उनके टीम के लिए नहीं रहा बल्कि आने वाले सभी युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक रहा है।
उनके क्रिकेट करियर में उनका महत्वपूर्ण हिस्सा आईपीएल रहा। उन्होंने हमेशा आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया जिसके चलते आगे भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली।
✓ रिंकू सिंह के हुनर की पहचान तब हुई जब उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब मैच द्वारा सन 2017 में खिलाया गया जहां उन्हें 10 लख रुपए खेलने के लिए दिए गए।
✓ इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2018 में उन्हें शामिल किया। इसके बाद रिंकू ने 2018 से 19 तक रणजी ट्रॉफी सत्र में उत्तर प्रदेश के लिए भी खेले...
✓ रिंकू ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से आईपीएल 2023 में सभी का ध्यान अपनी और खींचा। उन्होंने एक बार गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी मैच खेला था उसमें यश दयाल की पांच गेंदो में पांच छक्के लगातार लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई थी।
यह सफर रिंकू के कठिन परिश्रम व उनके क्रिकेट के लिए प्यार और दीवानगी दिखाता है। उनकी यह जीवनी आने वाले सभी युवा पीढ़ी के लिए व खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है ।
जो खेल की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते हैं। रिंकू सिंह ने सिखाया है कि चाहे कितनी भी मुश्किल आए लगन और अपनी मेहनत से हम अपने सभी सपने पूरे कर सकते हैं ।
रिंकू सिंह का आईपीएल करियर | IPL Career Of Rinku Singh
रिंकू ने अपने पहले श्रेणी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन दिखाया जिसे उन्हें खूब फायदा भी हुआ। इसी वजह से उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में 2017 में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इसके बाद रिंकू सिंह को आईपीएल सीजन में 10 लख रुपए देकर खरीदा गया।
परंतु इस सीजन में रिंकू केवल एक दर्शक के भांति बस बैठे रहे। उन्हें पंजाब की और से एक मैच भी खेलने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ।
ऋषभ पंत कैसे बने सुपरस्टार खिलाड़ी| Biography Of Rishabh Pant In Hindi
अगले ही वर्ष रिंकू को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख में खरीदा और अपनी टीम में सम्मिलित कर लिया।
तभी से रिंकू सिंह सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से ही खेलते आ रहे हैं।
रिंकू सिंह को आईपीएल में एक दमदार बल्लेबाज के समान माना जाता है पर रिंकू सिंह को साल 2017 से 2020 तक उनके योग्यता के अनुसार आईपीएल में अवसर नहीं मिल पाए लेकिन उन्हें पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की वजह से ऑक्शन में खरीदा गया ।
साल 2022 में रिंकू को पिछले सीजन्स के मुकाबले अधिक मौके दिये गये। इस बार रिंकू को कोलकाता नाईट राईडर्स के द्वारा खेले गये 7 मुकाबलों में टीम में शामिल किया गया था। इन मुकाबलों में रिंकू ने 148 के स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाये।
रिंकू सिंह को साल 2022 में पिछले सीजन के अनुसार अधिक मौके दिए गए। इस बार रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के द्वारा खेले हुए 7 मुकाबले में टीम में शामिल कर लिया गया।
Read More :
प्रवीण तांबे जीवनी | Biography Of Praveen Tambe
0 Comments
If you have any doubts let me know and thanks for giving your valuable time to visit my site.