आईसक्रीम डिश | Moral Story In Hindi

आईसक्रीम डिश | Moral Story In Hindi

मानव सेवा से बड़ी सेवा कोई नहीं है। ये हमें किसी स्कूल में नहीं सिखाई जाती है। ये परोपकार की भावनाएं तो इंसान खुद से ही सीखता है। आइए पढ़ते हैं ये बेहतरीन moral story in hindi 


आईसक्रीम डिश

(Short Moral Story)


एक छोटा बच्चा दुकान में आइसक्रीम खाने गया।


वहां वेटर उसके सामने आया और उससे पूछा आपको क्या चाहिए सर?


उस बच्चे ने पूछा कि वैनिला आइसक्रीम कितने की है?


वेटर ने उससे कहा ₹50 की।


उसके बाद बच्चे ने अपने जेब में से कुछ पैसे निकाले, देखा और हिसाब किया उसके बाद कहा ऑरेंज फ्लेवर कितने की है?


वेटर ने कहा ₹35 की उसके बाद उस लड़के ने कुछ सोचा और कहा कि मुझे ऑरेंज फ्लेवर वाली आइसक्रीम दे दो। 


कुछ देर बाद वेटर अपने साथ आइसक्रीम लेकर आया और उस बच्चे की टेबल पर रख दिया।


बच्चें ने चुपचाप आइसक्रीम खाई और वेटर को बिल लाने को कहा।


जब वेटर ने उसके टेबल पर बिल रखा तो वह चुप चाप बिल चुका कर वहां से चला गया।


जब वेटर उस बिल को लेने के लिए आया तो वह देखकर दंग रह गया कि उस बिल में ₹35 के साथ ₹15 टिप भी रखी हुई थी। 


वेटर ने सोचा कि उस बच्चे के पास ₹50 थे।


उसके बाद भी उसने वैनिला आइसक्रीम आर्डर नहीं कि उसने वेटर के टिप के बारे में सोचा और ₹35 की आइसक्रीम खाकर वेटर को टीप भी दी। 


सीख 

(Moral Of The Story)


इस छोटे से बच्चें की कहानी है ज़रूर छोटी, लेकिन सीख काफ़ी बड़ी देकर जाती है और वो सीख हैं मानवता की। इंसान हर दम अपने अपने फायदे की न सोचकर समाज में मानवता का व्यव्हार भी अगर दिखाए तो वो बहुत बढ़िया इंसान बन सकता है।


पढ़ें -








Post a Comment

0 Comments