लड़ाई में जीत किसकी | Akbar Birbal Ki Kahani

लड़ाई में जीत किसकी | Akbar Birbal Ki Kahani

Akbar Birbal Ki Kahani बड़ी ही रोचक और मजेदार होती है। आइए पढ़ते हैं एक ऐसी ही रोचक अकबर बीरबल की कहानी 


 लड़ाई में जीत किसकी

(Akbar Birbal Story In Hindi)


एक दिन युद्ध में जाने के लिए बादशाह अकबर तैयार हो रहे थे।


तभी अकबर ने बीरबल से पूछा....


अच्छा बीरबल एक बात बताओ मैं तुमसे एक सवाल करता हूं बीरबल कहते हैं पूछिए महाराज, "महाराज अकबर बोलते हैं कि आज लड़ाई में किसकी जीत होगी ?"


बीरबल ने कहा "हे पृथ्वीनाथ यह बात मैं आपको अभी नहीं बता सकता। युद्ध के मैदान में पहुंचने के बाद ही बता पाऊंगा।"


बादशाह और बीरबल जब युद्ध के मैदान में पहुंचे तो महाराज ने फिर से वही बात बीरबल से पूछी।


बीरबल ने उत्तर दिया "हे पृथ्वीनाथ! जीत तो आपकी ही निश्चित है। बादशाह बोले "यह बात तुम इतने यकीन के साथ कैसे कह सकते हो?"


बीरबल ने कहा "महाराज! मैं यह देखकर कह रहा हूं कि विरोधी दल का राजा हाथी पर सवार होकर आया है और हाथी एक मनहूस प्राणी है।


अकबर ने कहा "हाथी कैसे मनहूस प्राणी है?"


बीरबल बताते हैं "हाथी अपनी ही सूंड से धूल उठाकर अपने ही शरीर पर फेंक लेता है और आप घोड़े पर सवार हैं।


घोड़ा तो बहुत तेज दौड़ने वाला, एकदम फुर्तीला और बहादुर जानवर है। घोड़े को लोग गाजीमद भी कहते हैं।


बादशाह अकबर बीरबल के इस तर्क से बड़ा ही खुश हुए।


और लड़ाई जीतने पर महाराज ने बीरबल को इनाम भी दिया।


सीख
(Moral Of The Story)


भारी व्यक्ती पर फुर्तीला व्यक्ती भारी पड़ता है।

Read Also :


हाथी की हार


अपनी वैल्यू को बढ़ाओ


Post a Comment

0 Comments