किरण बेदी जीवनी | Kiran Bedi Biography In Hindi

किरण बेदी जीवनी | Kiran Bedi Biography In Hindi

दोस्तों! जब भी आईपीएस ऑफिसर का नाम लिया जाएगा तो उनमें किरण बेदी का नाम सबसे पहले जरूर याद किया जाएगा। भारत की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर थी किरण बेदी आइए जानते हैं इनके बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी 


किरण बेदी जीवनी 
(Kiran bedi biography in Hindi)


किरण बेदी एक ऐसी आईपीएस ऑफिसर थी जो गुंडों के दिलों में अपने लिए डर और इज्जत दोनों बनाकर रखती थी।


गुंडों के सामने जब कोई किरण बेदी का नाम लेता था तो उसकी रूह कांपने लगती थी और गुंडे छिपने के लिए ठिकाने ढूंढने लगते थे। ऐसी जांबाज महिला आईपीएस ऑफिसर के बारे में कौन नहीं जानना चाहेगा। 


अगर आप भी ऐसे जांबाज महिला ऑफिसर Kiran Bedi Biography In Hindi के बारे में जानना चाहते हैं और आप भी चाहते हैं कि आपको इनसे जुड़ी सभी जानकारियां मिले तो आप इस वक्त बिल्कुल सही जगह पर है।


किरण बेदी पूरी जानकारी
(Kiran Bedi Information In Hindi) 


नाम

किरण बेदी

निक नेम

लेडी सिंघम

माता का नाम 

प्रेमलता

पिता का नाम

प्रकाश लाल पेशावरिया

जन्मदिन

9 जून 1949


किरण बेदी का बचपन 
(Kiran Bedi Bachpan Life)


भारत की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी और भारत की लेडी सिंघम कही जाने वाली किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 को पंजाब में हुआ था।


किरण बेदी का जन्म सिख परिवार में हुआ था वह एक पंजाबी बिजनेसमैन का परिवार था।


इनके दादा जी का टेक्सटाइल का बिजनेस था। इनके पिता का नाम प्रकाश लाल पेशावरिया था जो कि पेशे से एक राष्ट्रीय टेनिस प्लेयर थे।


किरण बेदी जी के पिता का पसंदीदा खेल टेनिस था और वह टेनिस खेलने के साथ-साथ अपने घर के बिजनेस में यानी की अपने पिताजी के बिजनेस में हाथ बटाती थी।


किरण बेदी के पिता एक पढ़े लिखे इंसान थे। इसलिए उनका कहना था कि वह अपनी चारों बेटियों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करें।


उनकी बेटी इतनी आगे बढ़े कि उनकी बेटी अपने देश का नाम रोशन करें और पूरी दुनिया में अपना जलवा बिखेरे।


लेकिन किरण बेदी के पिता के इस फैसले से दादा जी थोड़ा नाराज रहते थे।


वह पुराने जमाने के आदमी थे और सोचते थे कि बेटियों को ज्यादा पढ़ाने लिखाने का क्या फायदा हैं आखिर उनको तो घर का काम ही संभालना है।


लेकिन फिर भी किरण बेदी के पिता दादाजी की बात को नकारते हुए अपनी चारों बेटियों को पढ़ाया और उच्च स्तरीय शिक्षा भी दिलाई। 


किरण बेदी की शिक्षा 
(Kiran Bedi Education)


किरण बेदी बचपन में अमृतसर में रहा करती थी जिसके कारण इनकी शुरुआती पढ़ाई अमृतसर के Sacred Heart Convent School से हुई।


पढ़ाई करने के दौरान ही किरण बेदी ने NCC भी जॉइन कर लिया था क्योंकि उनका देश के प्रति पहले से ही मन में दृढ़ संकल्प था कि वो देश की सेवा करना चाहती है।


इसलिए जिस उम्र में लड़की घर पर रहा करती है। उस उम्र में किरण बेदी NCC Canpi में जाकर ट्रेनिंग लिया करती थी।


इसी स्कूल से 10th पास करने के बाद Cambridge college से किरण बेदी ने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।


किरण बेदी ने Government College For Women, Amritsar कॉलेज से 1968 में इंग्लिश के विषय से बीए की डिग्री हासिल की।


इसके बाद 1970 में चंडीगढ़ के एक कॉलेज से किरण बेदी ने पॉलिटिकल साइंस के सब्जेक्ट से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री भी प्राप्त की।


किरण बेदी ने अपनी पढ़ाई यहीं पर नहीं रोकी। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से 1988 में लॉ की परीक्षा भी पास की और फिर उसके बाद 1993 में आईआईटी कॉलेज से सोशल साइंस के सब्जेक्ट में पीएचडी की डिग्री प्राप्त करी। 


किरण बेदी का करियर 
(Kiran Bedi Career)


अगर किरण बेदी के करियर के बारे में जाना जाए तो हम आपको पहले ही बता दे की किरण बेदी भारत की पहली महिला IPS Officer थी। जिस समय पूरे भारत में सिर्फ और सिर्फ पुरुष पुलिस हुआ करते थे उस समय किसी एक लड़की ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में ज्वाइन होने की ज़िद्द ठानी थी।


किरण बेदी ने अपनी पढ़ाई पूरी करते ही पुलिस फोर्स में फॉर्म भर दिया था और फॉर्म भरने के बाद उन्होंने पूरी प्रक्रिया पूरी की और सफलतापूर्वक उन्हें पुलिस में जॉब भी मिली थी।


16 जुलाई 1972 का वह दिन था जब किरण बेदी को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया। 


ट्रेनिंग करने के बाद 1975 में किरण बेदी ने भारतीय पुलिस में अपनी जोइनिंग की।


भारतीय पुलिस में जॉइन होने के बाद किरण बेदी लगातार गुंडों बदमाशों पर भारी पड़ती गई और क्राइम को खत्म करती गई।


एक समय ऐसा आया की किरण बेदी से सारे गुंडे डरने लगे और लोगों को पुलिस पर फिर से भरोसा होने लगा और सारे लोग पुलिस को अपना मसीहा मानने लगे। 


Read Also :


रोहित शर्मा : दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज


लियोनेल मैसी



Post a Comment

0 Comments