मजाक का फल | Moral Story In Hindi

मजाक का फल | Moral Story In Hindi

Hindi Moral Story हमारे जीवन को संवारने में काफ़ी मदद करती है। Moral Story In Hindi पढ़ने से हमें एक बेहतरीन सीख तो मिलती ही है और दूसरा इनसे रोमांच भी पैदा होता हैं। आइए पढ़ते हैं Moral Story Hindi Me 


 मजाक का फल

(Moral Story In Hindi)


कुछ दिन पहले की बात है एक गडरिया का लड़का अपने गायों को लेकर रोज जंगल में जाया करता था।


गडरिया का लड़का थोड़ा शरारती था और शरारत करने में उसका मन बहुत रमता था।


जब भी वह गायों को चराने जाता था तो किसी ना किसी तरह की शरारत करके गाव वाले को परेशान करते रहता था।


उसी तरह फिर से उसने एक दिन गांव वालो को परेशान करने की सोची।


जब वह गायों को लेकर जंगल में गया तो....


उसने शरारत करने की एक नई तरकीब बनाई...


वह पेड़ पर चढ़ गया और जोर जोर से चिल्लाने लगा.....


भेड़िया आया! भेड़िया आया! भेड़िया आया!....


जंगल के आसपास जितने भी किसान खेतों में काम कर रहे थे सभी अपने-अपने हथियार जैसे कि कोई लाठी और कोई भाला लेकर भेड़िए को मारने के लिए दौड़ा चला आया। 


जैसे ही सभी गांव के लोग जंगल में पहुंचे तो देखा कि गडरिया का लड़का पेड़ पर चढ़ा है....


और भेड़िया आया! भेड़िया आया! कि रट लगा रहा है....


गांव वालों ने चिंतित होकर गडरिए के लड़के से भेड़िये के बारे में पूछा तो उसने हंसना शुरू कर दिया।


गांव वालों को लगा कि भेड़िए के डर से इसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है.....


और वे लोग जंगल के आसपास भेड़िए की खोज करने लगते हैं.....


सभी जगह ढूंढने के बाद जब गांव वालों को भेड़िया कहीं भी नजर नहीं आया तो उन्होंने गडरिए के बेटे को नीचे उतरने को कहा और जोर-जोर से पूछने लगे कि बताओ कहां है भेड़िया??


तब उसने कहा कि मैंने मजाक किया था और देख रहा था कि कौन-कौन मेरी आवाज सुनकर भागे चले आता है? 


इस पर गांव वालों को बहुत बुरा लगा और वह उस पर नाराज होकर वापस चले गए।


एक हफ्ते के बाद फिर से लड़के के मन में शरारत सूझी और उसने यही तरकीब अपनाई....


फिर सारे गांव वाले आए और नाराज हो कर चले गए।


लेकिन एक दिन सच में भेड़िया आ गया और वह लड़का पेड़ पर चढ़कर चिल्लाता रहा लेकिन कोई गांव वाला बचाने नहीं आया।


जिस कारण उस गडरिए की सारी गायों को भेड़िया मारकर खा गया।


गडरिया का लड़का पेड़ के ऊपर से चिल्लाते रह गया कि भेड़िया आया बचाओ! बचाओ!


लेकिन गांव वालों ने सोचा कि वह उसकी फिर से कोई नई शरारत है इसलिए गांव वालों ने उसे नहीं बचाया। जिस कारण उसकी सारी गाय मर गई। 


सीख
(Moral Of The Story)


अगर हम कभी मुसीबत में पड़ते हैं तो हमें तभी लोग बचाने आते हैं जब उन पर हमें विश्वास रहता है अगर हम बार-बार ऐसा करेंगे और झूठी बात बोलेंगे तो हम पर कोई विश्वास नहीं करेगा क्योंकि झूठे लोगों पर कोई विश्वास नहीं करता इसलिए हमें हमेशा सच बोलना चाहिए। 


Read Also :


लड़ाई में जीत किसकी


पहले मुर्गी आई या अंडा


Post a Comment

0 Comments