समय बड़ा ही कीमती है | Motivational Article In Hindi

समय बड़ा ही कीमती है | Motivational Article In Hindi

समय का सबसे कहना है समय को चलते रहना है इसको ना तुम बर्बाद करो समय का सही इस्तेमाल करो। ये जो हमने आपसे लाइन share करी है ये मुझे रुचि मैडम ने सातवी क्लास में याद करवाई थी और आज ये आपसे सांझा कर रहे हैं। आइए पढ़ते है Motivational Article In Hindi 



समय बड़ा ही कीमती है

(Motivational Article In Hindi)


समय बड़ा बलवान है। बिता समय वापिस नहीं आता। पैसा एक बार को फिर भी दुबारा आ जाएगा लेकिन बिता समय कभी वापिस नहीं आएगा। 


समय एक वो हथियार है जो हमारा जीवन बदल भी सकता है और बर्बाद भी कर सकता है।


समय का अगर सही इस्तेमाल किया जाए तो समय आपका साथ देगा और इसके उलट समय बिल्कुल आपका साथ नहीं देगा।


अगर आज भी आप किसी कामयाब इंसान से उसकी सफ़लता का राज पूछेंगे तो उसमें समय का सदुपयोग जरुर होगा।


कितने ही करोड़पति लोग है जो पहले बहुत गरीब रहे लेकिन समय के सही इस्तेमाल ने उन्हें कामयाब बना दिया।


समय का सही पालन अगर तुम नहीं कर रहे तो याद रखे कि दूसरा तो अवश्य कर रहा है।


अगर आपने समय का सही पालन कर लिया तो आपके लिए कोई काम कर रहा होगा अन्यथा आप किसी के लिए काम कर रहे होंगे।


समय ही एक मात्र ऐसी घड़ी है जो कभी रुकती नहीं।


समय से हम हर दम चलते रहने का पैतरा सीख सकते हैं। जैसे ठहरे हुए पानी से बास आने लगती है उसी तरह ठहरे हुए इंसान का भी हाल होता है।


जिंदगी हर दम चलती हुई अच्छी लगती है। वो एक मूवी का नाम भी तो है "चलती का नाम गाड़ी"


तो दोस्तों!! आज से आप समय का सही इस्तेमाल करेंगे और लगातार अपने सपनों को पूरा करने के लिए अतीत को भूलाकर आगे बढ़ते ही जाएंगे। ऐसा मुझे विश्वास है। 


जय हिन्द!! जय भारत


Read Also :


जिन्दगी न यार साधारण नहीं होनी चाहिए | Motivational Article In Hindi


अकेला चलना सीख लो रे | Motivational Article In Hindi


मुश्किल कुछ भी नहीं | Motivational Article In Hindi


जीवन एक सुहाना सफर | Motivational Article In Hindi


हार मत मानो रे | Motivational Article In Hindi


Post a Comment

0 Comments