मुश्किल कुछ भी नहीं | Motivational Article In Hindi

मुश्किल कुछ भी नहीं | Motivational Article In Hindi

ठान लो तो जीत है मान लो तो हार है ये एक ऐसी पंक्ति है जो मुझे तो बेहद पसंद है। सोचा आपके साथ भी सांझा कर लूं। दोस्तों! "अच्छी बाते मेरे साथ" के एक और नई पोस्ट में आप सभी का स्वागत है। आइए पढ़ते Motivational Article In Hindi 


मुश्किल कुछ भी नहीं

(Motivational Article In Hindi)


इस दुनिया में मुश्किल कुछ भी नहीं है। हम मेहनत, लगन और इच्छशक्ति के बलबूते हर चीज कर सकते हैं। 


वो कहते हैं सुनार को ही असली सोने की पहचान होती है। सुनार सोने को जितना चमकाता है उसकी उतनी कीमत पाता है। उसी तरह जो जितनी मेहनत करता है वो उतना आगे तरक्की करता है।


नेपोलियन बोनापार्ट जो कि फ्रांस के महान शासक हुए उन्होंने कहा था "असंभव कुछ नहीं है हर चीज संभव है।"

नेपोलियन जो कि एक Normal से सिपाही थे वो बंदा बाद में फ्रांस देश का राजा बना।


दोस्तो! सब कुछ हमारी सोच पर निर्भर करता है। इंसान कभी बुढ़ा नहीं होता है, इंसान अगर बुढ़ा होता है तो सिर्फ और सिर्फ अपनी सोच से।


उम्र तो केवल एक नंबर मात्र है। कोई भी काम को शुरू करने के लिए उम्र मायने नहीं रखती। आपकी लगन और आपका संकल्प मायने रखता है।


संकल्प जितना मजबूत होगा। तरक्की भी उतनी ही शानदार होगी।


हरेक इंसान कम मेहनत में ज्यादा पाना चाहता है। हर कोई सोचता है कि कुछ करना न पड़े बस ऐसे ही बगैर मेहनत के मिल जाए। ऐसे तो दोस्तों बस शरीर को आराम मिलता है और कुछ नहीं मिलता…


मेहनत करके ही इस जहां को जीता जा सकता है।


मेहनत से कभी नहीं घबराना चाहिए। महाभारत में तो पांडवों को 13 साल के वनवास और 1 साल के अज्ञातवास के बाद भी अपना राज्य वापिस नहीं मिल पाया था। लेकिन उनकी इच्छशक्ती मज़बूत थी इसलिए उन्होने अधर्मी दुर्योधन को हराकर अपना राज्य जीता था।


दोस्तों! जहां जहां अच्छाई का वास होगा वहां बुराई स्वतः हार ही जाती है।


इसी तरह जहां मेहनती इंसान, लगन और मज़बूत इच्छशक्ति होती है वहां उन लोगों की अपने आप जय जयकार होने लग जाती है।


दोस्तों! एपीजे अब्दुल कलाम सर ने भी कहा है कि भगवान भी उन लोगों की मदद करते हैं जो अपनी मदद खुद करते हैं।


इसलिए दोस्तों! आज की इस पोस्ट से हम एक संकल्प जरुर ले कि हम मेहनत, लगन और इच्छशक्ति के साथ अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ेंगे।


वंदे मातरम्!! भारत माता की जय 


Read Also :


जिंदगी इतनी आसान नहीं होनी चाहिए | Motivational Article In Hindi


अकेला चलना सीख लो रे | Motivational Article In Hindi


इतिहास बदलना है तो खुद को बदलना ही पड़ेगा | Motivational Article In Hindi

Post a Comment

1 Comments

If you have any doubts let me know and thanks for giving your valuable time to visit my site.