यहां के हम सिकंदर | Motivational Article In Hindi

यहां के हम सिकंदर | Motivational Article In Hindi

मेरे मामा जी कहा करते थे कि हर जगह अव्वल आने का प्रयास करा करो। उनकी इस बात को मैंने अपने दिमाग में रमा लिया। मैं चाहे अव्वल आऊं या न आऊं लेकिन प्रयास करना बहुत जरूरी है। आइए पढ़ते हैं Motivational Article In Hindi 


यहां के हम सिकंदर
(Motivational Article In Hindi)


सिकंदर वो महान शख्स थे जिन्होंने पूरी दुनिया को जीता था। सिकंदर की सोच और उनके कारनामे दमदार थे इसलिए वो पूरी दुनिया जीत पाया।

हम सिकंदर से इस गुण को तो सीख ही सकते हैं कि हम सक्रिय यानी एक्टिव रहे और कम से कम कोशिश तो करे।

हम मन में ख्याली पुलाव बनाते रहते हैं। हमारे मन की तो एक अलग ही दुनिया होती है। उस दुनिया से खुद को बाहर निकाल दो

दुनिया में बहुत से लोग है जो सफल हुए क्योंकि उन्होंने कोशिश करना नहीं छोड़ा।

कोशिश सफ़लता के बंद ताले की चाबी है। कोशिश ही बंद ताले का जंग मिटा सकती है

हम कुछ करने से पहले ही काम के बारे में सोचने लग जाते है। आज कल तो बच्चें काम सोचकर ही डरने लग जाते है। यार मुझे वो काम न बता दें… ये काम न बता दे।

इस आभासी दुनिया के युग ने हमारी युवा पीढ़ी को आलसी बना दिया है। इस आलस को छोड़कर ही हम सिकंदर बन सकते हैं

2 से 3 साल मस्ती में गुजार दोगे तो ज़िंदगी बेकार बन जाएगी और वो ही 2 से 3 साल मेहनत लगन से कुछ सीखने में लगा दोगे तो ज़िंदगी बढ़िया बन जाएगी। अब देख लो दोस्तों आपको क्या करना है।

दोस्तों! मेहनत, कोशिश और कुछ कर गुजरने का जज्बा मत छोड़ो


कुछ न कुछ सीखते जरुर रहो चाहे कितने ही बड़े क्यों न बन जाओ।


कितने ही बड़े इंसान बनने के बाद भी ये जरूर याद रखो कि जिस जिसने पैसे का घमंड किया है शमशान में पड़ा है इसलिए घमंड मत करो। नेक इंसान बनो और दुनिया में खुशियां बाटो

Read Also :

जिद्द अच्छी है या बुरी | Motivational Article In Hindi

जिंदगी लंबी नहीं मेरे दोस्त बड़ी होनी चाहिए | Motivational Article In Hindi

Post a Comment

0 Comments