हाथी और बकरी की मजेदार कहानी | Short Moral Story In Hindi

हाथी और बकरी की मजेदार कहानी | Short Moral Story In Hindi

परेशानी हमें कमजोर बनाने नहीं बल्कि मजबूत बनाने आती है। परेशानी से भागो मत उसका सामना करो। आइए पढ़ते हैं Motivational Story In Hindi 


हाथी और बकरी की मजेदार कहानी
(Short Moral Story In Hindi)


ढोलकपुर के जंगल में हाथी और बकरी दोनों साथ में रहा करते थे। दोनों में बहुत पक्की दोस्ती थी। दोनों साथ में ही खाना ढूंढने निकलते थे और साथ में ही खाते थे।


एक बार की बात है बकरी और हाथी खाने की तालाश में जंगल से बहुत दूर निकल गए। वो दोनों एक तालाब के किनारे पहुंच गए। तालाब के किनारे बड़े ही मीठे मीठे बेर का पेड़ था।


आह!! बेर का पेड़ देखकर तो बकरी और हाथी दोनों ही बहुत खुश हो गए!!


हाथी ने अपनी सूंड से जैसे ही बेर के पेड़ को हिलाया सारे बेर नीचे आ गए लेकिन ये क्या!!! ये तो चिड़िया का एक बच्चा भी बेरो के साथ नीचे आ गया और तालाब में गिर गया!!!


अब क्या था!! तालाब में बकरी ने छलांग लगा दी लेकिन बकरी को तैरना तो आता नहीं था बेचारी बकरी चिड़िया के बच्चे को बचाए तो बचाए कैसे!!


अब हाथी की बारी थी!! हाथी राजा भी तालाब में आ गए और हाथी राजा ने अपनी सूंड से चिड़िया के बच्चे को तालाब में डूबने से बचा लिया!!!


इतने में चिड़िया की मम्मी भी वहां आ गई और अपने बच्चे को सही सलामत देख बहुत प्रसन्न हुई!!


चिड़िया रानी ने बकरी और हाथी को उसके साथ पेड़ के नीचे रहने रहने के लिए कहा। फिर क्या था सभी साथ साथ बेर के पेड़ के नीचे रहने लगे। सभी साथ साथ रहते और खूब मौज मस्ती करते।


सीख
(Moral Of The Short Story In Hindi)


  1. हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।

  2. कभी भी किसी का बुरा नहीं करना चाहिए।

  3. जीवन में समस्याओं से लड़ना चाहिए।


दोस्तों अगर आपके पास भी ऐसी ही Prerak Kahani है तो आप हमें motivationalwala@gmail.com पर mail कर सकते हैं। हम आपकी short story in hindi अपनी वेबसाइट पर आपकी फोटो के साथ publish करेंगे। उम्मीद करते हैं आपको हमारी motivational story in hindi अच्छी लगी होगी।


Related To Post :


शेर का आसन | Moral Story In Hindi


एक हजार जूते | Akbar Birbal Story In Hindi

Post a Comment

0 Comments