चाणक्य : एक महान व्यक्तित्व | Biography Of Chanakya In Hindi

चाणक्य : एक महान व्यक्तित्व | Biography Of Chanakya In Hindi

चाणक्य भारत के एक महान कूटनीतिज्ञ थे। वह भारतीय इतिहास में अपनी राजनीतिक चतुराई के लिए प्रसिद्ध है जिन्होंने शक्तिशाली मौर्य साम्राज्य की स्थापना में सहायता की थी


चाणक्य : एक महान व्यक्तित्व 

(Biography Of Chanakya In Hindi)


चाणक्य का जन्म एक गरीब ब्राह्मण परिवार में भारत के तक्षशिला में हुआ था। 


उनका वास्तविक नाम विष्णु गुप्त था।


उनके शिक्षा तक्षशिला में हुई, जो उसे समय का शिक्षा का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्र था। 


वह राजनीति, अर्थशास्त्र और कूटनीति के विद्वान थे। चाणक्य बचपन से ही चालक और चतुर थे।


वह सादा जीवन और उच्च विचार में विश्वास रखते थे और शाही महल को छोड़कर पास ही जंगल की कुटिया में रहते थे। 


चाणक्य के बारे में एक प्रसिद्ध कथा है कि एक बार मगध के नंद शासको ने उन्हें अपने दरबार में बुलाया, जहां उनका अपमान किया गया। 


उनके आत्मसम्मान को चोट पहुंची और उन्होंने प्रतिज्ञा ली कि वह नंद वंश का अंत कर देंगे और नंद वंश के खात्मे के बाद ही अपनी चोटी (शिखा) में गांठ बांधेंगे।


चाणक्य ने एक साहसी और सक्षम सेनापति चंद्रगुप्त की सहायता से नए मौर्य वंश की स्थापना में सफलता प्राप्त की। 


बाद में चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य के प्रशासन में एक मित्र और एक मार्गदर्शक के रूप में अपनी सेवाएं दी। 


चाणक्य भारतीय शासन कला पर एक कालजई पुस्तक अर्थशास्त्र के लेखक है। इस पुस्तक में चाणक्य ने सरकार और प्रशासन के नियमों के बारे में लिखा है। 


चाणक्य को उनकी कूटनीति के कारण कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। 


प्रसिद्ध संस्कृत नाटक मुद्राराक्षस की विषय वस्तु चाणक्य के एक अद्भुत कूटनीतिक कार्य पर ही आधारित है।


चाणक्य नीति और चाणक्य सूत्र उनके सर्वकालिक नीति ग्रंथ है।


Read More :


चाणक्य की प्रतिज्ञा | मौर्य साम्राज्य की स्थापना की बड़ी ही रोचक कहानी


ओशो रजनीश की ओजस्वी अनसुलझी कहानी | Biography Of Osho


हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी | Major Dhyan Chand Biography In Hindi

Post a Comment

0 Comments