क्षमा इंसान का वो महान गुण है जो उसे जीव श्रेणी में श्रेष्ठ बनाता है। आइए पढ़ते हैं इसी तरह कहावत पर आधारित एक शानदार रोचक कहानी
क्षमा महान गुण है
(Moral Story In Hindi)
यह कहानी बहुत पुरानी है और यह कहानी नहीं बल्कि एक सच्ची घटना है। जो घटना भौतिक विज्ञान के महान वैज्ञानिक आइजक न्युटन के साथ घटी थी जिन्होंने प्रकाश की खोज की थी।
आइज़क न्यूटन ने लगातार 20 साल कड़ी मेहनत करने के बाद कुछ महत्वपूर्ण कागज इकट्ठा किए थे और उन पर महत्वपूर्ण चीजों को लिखा था। हम यह कह सकते हैं कि उनके 20 साल की मेहनत कागज में थी।
उन्होंने जितने भी शोध किए सारे शोध का जिक्र उसी कागज में था और उन्होंने उसी कागज को अपना जीवन मान लिया था।
तभी अचानक आइज़क न्यूटन एक दिन टहलने के लिए घर से बाहर चले जाते हैं और उनका कुत्ता उसी शोध के कागज के पास खड़ा रहता है।
वहां पर एक टेबल रखी रहती है जिस टेबल पर बहुत सारे शोध के कागजात रहते हैं।
अचानक पता नहीं कुत्ते के मन में क्या आता है और आइज़क न्यूटन का कुत्ता डायमंड छलांग मारकर टेबल पर जा कर बैठने की कोशिश करता है।
तभी उसका पैर टेबल पर रखे लैंप पर लग जाता है और लैंप गिर जाता है जिससे लैंप फूट जाता है और लैंप सीधा न्यूटन के शोध किए गए कागज पर गिरता है जिससे सारे कागज़ जल जाते हैं।
आइज़क न्यूटन ने पिछले 20 सालों में जितने भी शोध किए थे और उन शोधों को जिस कागज में लिखा था वह सारे कागज जलकर राख हो जाते हैं।
सब जलकर राख हो जाता है और वहीं पर उनका कुत्ता डायमंड बैठा रहता है जब कुछ देर बाद आइज़क न्यूटन टहलके वापस घर आते हैं तो यह सारे दृश्य को देखकर वह हक्के बक्के रह जाते हैं और एक क्षण के लिए तो वह यह सोचते हैं कि वह अपने कुत्ते को मार दे।
क्योंकि उनके कुत्ते की वजह से उनकी 20 साल की मेहनत बर्बाद हो गई और उनके सारे शोध किए गए कागजात जलकर राख हो गए लेकिन आइज़क न्यूटन ऐसा नहीं करते...
और कुत्ते की पीठ पर हाथ फेरते हैं कि ओ डायमंड! अरे ओ डायमंड! तुमने यह क्या किया...
मेरी 20 साल की मेहनत पर पानी फेर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि तुमने इतना बड़ा नुकसान पहुंचाया है कि इस नुकसान की भरपाई तुम कभी नहीं कर सकते।
आइज़क न्यूटन अपने कुत्ते को मारते तक नहीं है और इतना ही कहकर छोड़ देते हैं और अपने जले हुए कागजात को इकट्ठा कर लेते हैं और फिर से नए शोध में लग जाते हैं।
आइज़क न्यूटन में किसी भी समस्या से बचने के लिए ठंडा दिमाग रखने की शक्ति थी। इनके इसी स्वभाव की वजह से 1 दिन इन्होंने प्रकाश की खोज की और आज इन्हें भौतिकी के वैज्ञानिक के महान वैज्ञानिकों में से एक माना जाता है।
सीख
(Moral Of The Story)इस कहानी से हमें यही सीख मिलती है कि हमें दूसरे की गलती पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को माफ कर देना चाहिए।
Read Also
0 Comments
If you have any doubts let me know and thanks for giving your valuable time to visit my site.