ईशान किशन आज इंटरनेशनल क्रिकेट का एक जाना पहचाना नाम है। इन्होने अपनी पारी की शुरुआत मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलकर की।
ईशान किशन|Biography Of Ishan Kishan
इनका असली नाम ईशान प्रणव कुमार पांडे किशन है लेकिन इन्हे ईशान किशन के नाम से लोकप्रियता प्राप्त हुई।
ईशान किशन क्रिकेट में बाये हाथ के सलामी बल्लेबाज है और विकेट कीपिंग भी करते है।
वैसे उन्होंने 2016 में अपने खेल की शुरुवात कर दी थी और अंडर 19 विश्वकप के लिए वो टीम के कप्तान चुने गए थे।
ईशान किशन अभी फ़िलहाल घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते है और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए खेलते हैं।
ईशान किशन निजी जानकारी|Ishan Kishan Personal Information
उभरते खिलाड़ी ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार के पटना शहर में हुआ था।
ईशान के पिता का नाम प्रणव कुमार पांडेय है। उनके पिता मुख्य रूप से एक बिल्डर के तौर पर कार्य करते हैं।
उनकी माता का नाम सुचित्रा सिंह है और एक भाई राज किशन है।
ईशान को क्रिकेट से बहुत लगाव था और इनके सपने को पूरा करने में उनके भाई राज किशन ने बहुत साथ दिया।
पटना के दिल्ली पब्लिक स्कूल से ईशान ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा ली और कॉमर्स कॉलेज पटना से अपना स्नातक किया।
ईशान किशन का शारीरिक रचना | Body Structure Of Ishan Kishan
ईशान किशन की लम्बाई लगभग 168 सेंटीमीटर है और उनका भार लगभग 60 किलो है।
ईशान के बालो का रंग काला है और उनकी आँखों का रंग गहरा भूरा है।
ईशान की शारीरिक रचना में छाती 38 इंच, कमर 30 इंच और बाइसेप्स 12 इंच है। ईशान अपने शरीर के लिए डेली एक्सरसाइज करते है और खाने पीने का भी बहुत ध्यान देते है।
ईशान का क्रिकेट से लगाव | Cricket Lover And Player Ishan Kishan
शुरू में ईशान ने अपने एक वरिष्ठ खिलाड़ी और दोस्त की सलाह पर पडोसी राज्य झारखंड के लिए खेला क्योंकि बिहार क्रिकेट संघ और बीसीसीआई के बीच कुछ पंजीकरण के मुद्दे थे जिनको लेकर ईशान अपने करियर को लेकर सोच में थे, ऐसे में उनके दोस्त ने उनकी मदद की थी।
उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने उनके सपने को पूरा किया और आज एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी के रूप में ईशान किशन को पहचान मिल गई।
ईशान किशन का घरेलू करियर | Ishan Kishan In Domestic Cricket
ईशान ने अपने करियर का प्रारम्भ 6 नवंबर 2016 को किया था और उन्होंने दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक स्कोर 273 रन बनाकर एक कीर्तिमान बनाया था।
रणजी ट्राफी में झारखंड के लिए बनाया गया ये स्कोर अब तक का सबसे उच्च स्कोर है।
साल 2017-18 में ईशान किशन ने छह मैचों में 484 रन बनाये थे और ये स्कोर के साथ वे रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
👉संजू सैमसन जीवनी | Biography Of Sanju Samson In Hindi
2018-19 में भी उन्होंने झारखंड के लिए खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में 9 मैचों में 405 रन बनाए थे।
वही साल 2018-19 में अक्टूबर में ईशान को देवधर ट्रॉफी में उनके द्वारा खेली गई शतकीय पारी के कारण उन्हें India-C टीम में जगह मिली थी।
ईशान किशन का अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन | International Performance Ishan Kishan
ईशान किशन को अंतर्राष्ट्रीय खेल में सबसे पहले खलने का मौका इंग्लैंड के खिलाफ 14 मार्च 2021 में टी 20 में मिला था। इसी मैच में उन्हें अपनी 56 रन की धुंआधार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के रूप में पुरस्कृत भी किया गया था।
18 जुलाई 2021 में ईशान ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला odi मैच खेला। अपने डेब्यू मैच में ही इन्होंने 42 गेंदों में 59 रनों की धुंआधार पारी खेली थी।
👉यशस्वी जयसवाल की संघर्ष भरी कहानी | Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi
साल 2021 में ईशान किशन को भारत के लिए आईसीसी मेन्स की टी 20 वर्ल्ड कप टीम में चुना गया था।
IPL में ईशान किशन| Ishan Kishan Record In IPL
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में ईशान दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए है। गुजरात लायंस ने 2016 में, इशान को आईपीएल नीलामी में अपनी टीम में जगह दी थी ।
इसके बाद 2018 आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा ईशान को ख़रीदा गया था।
2020 के आईपीएल संस्करण में ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
Read Also :
0 Comments
If you have any doubts let me know and thanks for giving your valuable time to visit my site.