लियोनार्दो द विंची : एक महान कलाकार और वैज्ञानिक | Lionardoo Da Vinci Biography In Hindi

लियोनार्दो द विंची : एक महान कलाकार और वैज्ञानिक | Lionardoo Da Vinci Biography In Hindi

वह अपने बचपन से ही प्रकृति प्रेमी थे और अक्सर पक्षियों और जानवरों के चित्र बनाया करते थे। 


जब वह बड़े हुए, तो आविष्कारक के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई। एक इंजीनियर और एक प्रकृति विज्ञानी के तौर पर भी वह विख्यात थे



लियोनार्दो द विंची : एक महान कलाकार और वैज्ञानिक 
(Lionardoo Da Vinci Biography In Hindi)


लियोनार्दो द विंची का जन्म 1452 में इटली के विंची शहर में हुआ था, लेकिन वह फ्लोरेंस में जाकर बस गए। 


उन्होंने चित्रकार के रूप में अत्यंत प्रतिष्ठा प्राप्त करी। उनके जीवन की एक प्रेरणादाई घटना थी कि उन्होंने एक सुंदर महिला को देखा और उसके प्रेम तथा आकर्षक में पड़ गए। 


उन्होंने उस सुंदरता को अपनी पेंटिंग के द्वारा पकड़ना चाहा जिसका परिणाम 'मोनालिसा पेंटिंग' के रूप में आया, जो उनके लिए नाम और शोहरत दोनों लाई। 


इसमें कोई संदेह नहीं कि विंची एक बहुमुखी प्रतिभा वाले महान व्यक्ति थे, जिन्होंने लेखन, विज्ञान, संगीत, खगोलशास्त्र आदि में अपने को साबित किया।


वास्तुकला के साथ ही चित्रकारी और मूर्तिकला में भी उन्होंने बहुत प्रसिद्ध पाई। 


मोनालिसा, लास्ट सपर और मैडोना विंची की विश्व प्रसिद्ध पेंटिंगे हैं। मोनालिसा पेंटिंग को पेरिस के लोवरे म्यूजियम में रखा गया है। 


विंची ने खगोशास्त्र और भूगोल में भी अपना योगदान दिया है। इसके अलावा वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने पैराशूट के विचार का सपना देखा और कई वैज्ञानिक उपकरणों का निर्माण किया। 


इस महान विभूति की मृत्यु 1519 में हो गई। 


Read Also :


Post a Comment

0 Comments